महिला कांग्रेस की बैठक में बड़ा बवाल: अलका लांबा बोलीं-'इसे जूते मारकर बाहर निकालो', जानें फिर मधु शर्मा ने क्या कहा

Mahila Congress Meeting Bhopa
X
Mahila Congress Meeting Bhopa
एमपी के भोपाल में प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में फर्जी नियुक्तियों की बात पर जमकर हंगामा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रदेश महामंत्री मधु शर्मा को जूते मारकर बाहर निकालने की बात कह डाली।

Mahila Congress Meeting Bhopal: एमपी की राजधानी भोपाल में प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में जमकर हंगामा हो गया। फर्जी नियुक्तियों की बात पर पदाधिकारी आपस में भिड़ गए। इस दौरान महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश महामंत्री मधु शर्मा में तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि अलका लांबा ने मधु शर्मा को जूते मारकर बाहर निकालने की बात भी कह डाली। इस पर मधु शर्मा बैठक से बाहर निकल आईं और बोलीं-गाड़ न दिए तो अपने पिता की बेटी नहीं।

जानें पूरा मामला
अलका लांबा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एमपी की महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक ले रही थीं। परिचय के दौरान 58 महिला पदाधिकारियों में से सिर्फ 19 ही मौजूद थीं। लिस्ट में प्रदेश महामंत्री मधु शर्मा का नाम नहीं था। इस पर मधु शर्मा ने कहा-हमें आपने ही महामंत्री का नियुक्ति पत्र दिया था, दो साल से पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, वह काम कर रहे हैं। फिर सूची में हमारा नाम क्यों नहीं हैं? इसी बात पर विवाद शुरू हो गया।

'इन्हें जूते मारकर बाहर निकाला दीजिए'
विवाद इतना बढ़ गया कि बात जूते मारने तक पहुंच गई। लिस्ट में मधु शर्मा का नाम न होने पर अलका लांबा ने मधु की नियुक्ति को फर्जी बताते हुए बैठक से बाहर जाने को कहा। इस पर मधु शर्मा ने कहा कि हम क्या जूता खाने यहां आए हैं। जवाब में अलका लांबा ने भी कह दिया कि आप जूता खाने लायक ही हैं। इन्हें जूते मारकर बाहर निकाला दीजिए।

मधु ने लांबा की जमकर की आलोचना
विवाद के दौरान मधु शर्मा ने अलका लांबा से कहा कि आप अपने पिता की ही बेटी हैं तो मारकर दिखाएं जूता। एक ब्राह्मण को और विंध्य की बेटी को आप दिखाइए जूता मारकर। इस पर विभा पटेल ने कहा कि आप चुप हो जाइए। इसके बाद अलका लांबा ने कहा कि पार्टी से भी बाहर करिए ऐसे लोगों को।

इनका तरीका ठीक नहीं
मधु शर्मा ने मीडिया से कहा कि मैं दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रही हूं। अर्जुन सिंह के जमाने से कांग्रेस में हूं। सीनियर हूं। ये (अलका लांबा) तो आज आई हैं। दस बार आप पार्टी में गईं। यहां गईं, वहां गईं। इनका तरीका ठीक नहीं, अव्यावहारिक महिला हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story