Congress Candidate List: कांग्रेस की चौथी लिस्ट में MP के 12 उम्मीदवारों का ऐलान, राजगढ़ से दिग्गी राजा ठोकेंगे ताल, भोपाल से इन्हें मिला टिकट

Congress Candidate List
X
Digvijay singh and jeetu patwari
Congress Candidate List: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने शनिवार को मध्य्प्रदेश में 12 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। जिसमें राजगढ़ से दिग्विजय सिंह को मिला टिकट मिला है। 

Congress Candidates List: कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को 46 लोकसभा प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट जारी है। जिसमें मध्य प्रदेश के 12 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से लोकसभा का टिकट दिया है। वहीं पीसीसी चीफ का इस लिस्ट में नाम नहीं है। हालांकि अभी कांग्रेस पार्टी के 6 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाना बाकी है।

इनको बनाया गया लोकसभा प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में इनके नाम का ऐलान किया है। जिसमें दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से चुनावी मैदान में उतारा गया है। रीवा से पूर्व विधायक नीलम मिश्रा, सागर से गुड्डू राजा बुंदेला, उज्जैन से महेश परमार, भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, रतलाम से कांतिलाल भूरिया, इंदौर से अक्षय बम, मंदसौर से दिलीप सिंह गुर्जर, बालाघाट से सम्राट सारस्वत, शहडोल से फुंदे लाल मार्को, जबलपुर से दिनेश यादव, होशंगाबाद से संजय शर्मा को टिकट मिला है।

Congress Candidate List
Congress Candidate List

22 उम्मीदवारों का हुआ ऐलान
कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में मध्य प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था। वहीं शनिवार को 12 और नामों के ऐलान के साथ ही कांग्रेस ने कुल 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान पर उतार दिए हैं। अभी 7 सीटों के नामों का ऐलान किया जाना बाकी है। जिसमें कांग्रेस पार्टी 6 सीटों पर ही अपने प्रत्याशियों को उतारेगी। एक सीट गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी के लिए रिजर्व रखा गया है।

प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर नहीं लगी मुहर
कांग्रेस पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव में कई दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारने के प्रयास में है। इसके साथ ही कई नए व युवा चेहरों को मौका देने की भी बात कही है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को कांग्रेस इंदौर से लोकसभा का टिकट नहीं मिला है। इंदौर सीट अक्षय बम को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी की थी। हालांकि पार्टी ने अभी धार सीट को होल्ड पर रखा है। वहां किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story