Ladli Bahana Yojana: CM मोहन यादव बोले-हम हर बार लाड़ली बहनों को राशि देंगे, पता नहीं कांग्रेसियों का पेट क्यों दुखता है?

CM Mohan Yadav
X
कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में सीएम ने कहा-हमने इस बार भी लाड़ली बहन को राशि दी है, आगे भी देंगे।
मध्यप्रदेश की 'मोहन सरकार' की लाड़ली बहनों को पहली किस्त बुधवार को मिल गई है। CM मोहन यादव ने 1.29 करोड़ बहनों को सुबह 11.50 बजे यह खुशखबरी दी। किस्त की राशि डालने के बाद मुख्यमंत्री कांग्रसियों पर बरसे। जानें सीएम ने क्या कहा...?

भोपाल। सरकार लाड़ली बहना की राशि डाल रही है, पता नहीं कांग्रेस के लोगों का पेट क्यों दुखता है। कहते हैं कि दे ही नहीं सकते। जब आज राशि देते देख रहे तो कहते हैं कि अब दे दी, अगली बार नहीं देंगे। तुम उम्मीद में बैठे रहो, हम हर बार देते रहेंगे। तुमने तो कभी नहीं दी, देने वालों पर उंगली उठाते हो। आपका है आपको ही दे रहे हैं। कांग्रेस का पेट क्यों दुखता है। हमने इस बार भी लाड़ली बहन को राशि दी है, आगे भी देंगे। कांग्रेसियों तुम न देने की उम्मीद करते रहो, लेकिन हम हर बार राशि देंगे। यह बात मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खाते में 8वीं किस्त की राशि डालने के बाद कही।

सभी जिलों में हुआ वर्चुअल प्रसारण
सीएम ने कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर से सिंगल क्लिक पर 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। साथ ही सामाजिक न्याय विभाग की 12 पेंशन स्कीम के 56 लाख हितग्राहियों को 341 करोड़ ट्रांसफर किए। कार्यक्रम का सभी जिलों में वर्चुअल प्रसारण हुआ। सीएम ने 15 जनवरी तक मनाए जाने वाले महिला सशक्तिकरण सप्ताह की शुरुआत महिलाओं को उपहार में कंगन और मिठाई देकर की।

'हमारे देश में नारियों का सदा से सम्मान रहा है'
सीएम मोहन ने कहा कि हमारे देश में नारियों का सदा से सम्मान रहा है, बहन-बेटियों की इज्जत हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। विश्व में कोई ऐसा देश नहीं है, जहां देश को माता के रूप में माना गया हो। भारत देश का नाता अपनी माता से जोड़कर हमने अपनी विशेषता को दुनिया के सामने प्रकट किया है। हमारे सभी त्योहारों और देवी-देवताओं में महिला का नाम आगे रहता है, यह उनके प्रति सम्मान का प्रतीक है।

'लाड़ली बहन को लखपति बनाना है'
दूसरी और दक्षिण के राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शिरकत करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह लाड़ली बहनों को 10 तारीख की याद दिलाई। कहा कि आज 10 तारीख है। बहनों को किस्त मिलेगी अब लाड़ली बहन को लखपति बनना है।

X पर सलूजा ने लिखा: शर्म आती है कांग्रेस के झूठ और उनकी झूठी सोच पर
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक्स पर लिखा है कि शर्म आती है कांग्रेस के झूठ पर और उनकी झूठी सोच पर...। पहले कहते रहे कि वर्तमान भाजपा सरकार लाड़ली बहना योजना बंद करने जा रही है, 10 तारीख को बहनों के खाते में राशि नहीं आएगी। सूची में छंटनी करने जा रही है , आदि..।

अब जब बहनों के खाते में राशि आ गई तो नया झूठ चालू हो गया। दो लाख नाम कम कर दिए। अरे झूठे कांग्रेसियों यह देखो कि आज 1 करोड़ 29 लाख बहनों के खाते में राशि आई है। जो नाम कम हुए हैं वो मृत्यु , उम्र अधिक होने के कारण अपात्र, योजना का स्वेच्छा से परित्याग होने के कारण हुए हैं। कांग्रेस को प्रदेश की करोड़ों बहनों से, इस योजना के बंद होने का झूठ फैलाने के लिए मांगी मांगनी चाहिए और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की सरकार को धन्यवाद देना चाहिए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story