Madhya Pradesh News: 'मोहन यादव कैबिनेट' परिवार सहित जाएगी अयोध्या, रामलला के दर्शन कर शाम को लौटेंगे भोपाल

CM Mohan Yadav
X
सीएम मोहन ने जिला कलेक्टर मयंक अग्रवाल को मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज कैबिनेट की बैठक करेंगे। इसके बाद 11.40 बजे मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ अयोध्या के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1.55 बजे अयोध्या पहुंचकर श्री रामलला के दर्शन करेंगे। शाम को अयोध्या से वापस भोपाल लौटेंगे।

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य सपत्नीक आज अयोध्या जाएंगे। सीएम विशेष विमान से सुबह 11.40 बजे स्टेट हैंगर से रवाना होंगे। दोपहर 1.55 बजे अयोध्या पहुंचकर श्री रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद शाम को मंत्री परिषद के सदस्यों के साथ अयोध्या से भोपाल वापस लौटेंगे। बता दें कि शनिवार को उज्जैन में सीएम ने कहा था कि हमारी मंशा है कि अगर उचित जगह मिल जाएगी तो मध्यप्रदेश से जाने वाले लोगों के लिए मध्यप्रदेश भवन का निर्माण भी अयोध्या में कराया जाएगा।

श्रीराम का अद्भुत मंदिर मां सरयू नदी के किनारे जगमगा रहा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश से लौटने के बाद भोपाल में रविवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सोमवार को कैबिनेट की बैठक के बाद मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य सपत्नीक अयोध्या धाम भगवान श्रीराम के दर्शन करने जाएंगे। खराब कालखंड के बाद आज भगवान श्री राम का अद्भुत मंदिर मां सरयू नदी के किनारे जगमगा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण के जन्म स्थान और बाबा विश्वनाथ के पवित्रधाम से आनंद से सराबोर होकर लौटा हूं।

सरयू किनारे सम्राट विक्रमादित्य के नाम से घाट बनाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी माह में अयोध्या में अधिक भीड़ होने और अन्य व्यस्तताओं के कारण मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मार्च माह में अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करने जाने का निर्णय लिया था। यह हमारी भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा है। हम सनातन संस्कृति को मानने वाले हैं। हमारी आस्था का केंद्र आज सबकी श्रद्धा के रूप में उभरकर सामने आया है। सीएम ने सरयू नदी के किनारे सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर घाट बनाने का काम भी किया जाएगा। 22 जनवरी का दिन भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का नहीं भारत की सांस्कृतिक उन्नति का दिन था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story