- Last Updated: 27 Apr 2024, 11:44 AM IST
- Written by: Raju Sharma
एंबुलेंस की मदद से यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
Burhanpur Road Accident: इंदौर से महाराष्ट्र जा रही रॉयल ट्रेवल्स की बस 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 20 यात्री घायल हुए हैं। यात्रियों को हाथ, पैर और सिर में चोट आई है। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Burhanpur Road Accident: इंदौर से महाराष्ट्र जा रही रॉयल ट्रेवल्स की बस 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 20 यात्री घायल हुए हैं। यात्रियों को हाथ, पैर और सिर में चोट आई है। हादसा बुरहानपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के जसोन्दी के पास हुआ। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गनीमत रही कि एक्सीडेंट में कोई जनहानि नहीं हुई। बस में 40 से 45 यात्री सवार थे।
45 यात्री बस में सवार थे
जानकारी के मुताबिक, बुरहानपुर से 45 किमी दूर महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की सीमा लग जाती है। जसौन्दी के कलोरी घाट पर शनिवार को सुबह छह बजे चढ़ते समय बस आगे न जाते हुए अचानक रिवर्स होकर 100 फीट से ज्यादा गहरी खाई में जा गिरी। बस में सवार 45 में से 20 यात्री घायल हो गए। घायलों के हाथ, पैर और सिर में चोट आई है। सभी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस के मुताबिक, बस एक्सीडेंट में घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है। कोई भी गम्भीर नहीं है।
चीख-पुकार मच गई थी
यात्रियों ने बताया कि बस गर्म हो गई थी। घाट था इसलिए बस आगे की ओर न जाकर रिवर्स होकर खाई में जा गिरी। बस में लगेज भी काफी था। खाई में गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने एक दूसरे की मदद कर सभी को बाहर निकाला गया। और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अफसर पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की।