मध्यप्रदेश। सीहोर के बुधनी में महिलाएं अवैध शराब की बिक्री से परेशान हैं। आरोप है कि, नर्मदा किनारे के गांव में शराब की बिक्री हो रही है जबकि इस पर रोक लगाई गई है। महिलाओं का कहना है कि, शराब से गांव के कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। रविवार को थाने पहुंची महिलाओं ने शराब बिक्री के खिलाफ नारेबाजी भी की।
बड़े आंदोलन की चेतावनी
थाने में तख्तियां लेकर पहुंची महिलाओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द एक्शन लेने की मांग की। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना है कि, अगर पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगी।
शराब से हो रहे गांव बर्बाद
महिलाओं का कहना है कि, पुरुष शराब के नशे में उनके साथ मारपीट करते हैं। सारी कमाई शराब में ही लगा दी जा रही है। अवैध शराब के चलते बुधनी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गांव बर्बाद हो रहे हैं। अगर जल्द इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया तो बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: सिहोरा में 5 FIR, 60 से अधिक लोग गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: दतिया में 529 करोड़ की विकास परियोजनाएं शुरू
यह भी पढ़ें: ग्वालियर में होगा 'दैत्य' का इलाज
यह भी पढ़ें: BJP युवा मोर्चा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
यह भी पढ़ें: रामेश्वर शर्मा ने हेमंत कटारे की आड़ में नेता विपक्ष पर कसा तंज
शराब की होम डिलीवरी
थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने बताया कि, गांव में शराब बिक्री के लिए कोई अधिकृत दुकान नहीं है। इसके बावजूद किराना दुकानों और घरों में शराब आसानी से मिल रही है। यह शराब माफिया के मजबूत नेटवर्क और प्रशासन के ढीले रवैय्ये को दिखाता है। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि, शराब की होम डिलीवरी भी शुरू हो गई है।