Bhopal News: राजधानी की डेढ़ सौ किन्नरों ने ली BJP की सदस्यता, प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह ने भेंट कीं फल और साड़ियां

Bhopal News
X
किन्नरों ने ली BJP की सदस्यता
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने संगठन पर्व के तहत बुधवार को मंगलवारा छावनी रोड स्थित सुरैया बाजी के घर पहुंचकर किन्नर समाज के 150 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भोपाल। आनंद सक्सेना, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने संगठन पर्व के तहत बुधवार को मंगलवारा छावनी रोड स्थित सुरैया बाजी के घर पहुंचकर किन्नर समाज के 150 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि किन्नर समाज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से खुश है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम चला रही है। पार्टी के कार्यकर्ता सभी समाज, वर्गों के बीच पहुंचकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिला रहे हैं।

डॉ महेन्द्र सिंह ने भेंट कीं फल और साड़ियां
इसी क्रम में बुधवार को किन्नर समाज के 150 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर फल और साड़ियां वितरण किया। डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि किन्नर समाज का देश एवं समाज के विकास में अहम भूमिका है। किन्नर समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूत किया है। नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में किन्नर समाज को देश दुनिया में मान सम्मान मिला है। किन्नर समाज उनके विकास कार्यों से खुश है। उन्होंने पार्टी की ओर से समाज के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

लंबी उम्र की कामना
किन्नर समाज की प्रमुख सुरैया बाजी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार में हम किन्नरों को बहुत सम्मान मिला है। पूरा किन्नर समाज प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। हम सभी उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story