Logo
election banner
JP Nadda Madhya Pradesh visit: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर आज मध्यप्रदेश आएंगे। नड्डा जबलपुर में चार लोकसभा सीटों की चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। शहडोल में जनसभा को संबोधित करेंगे। बुधवार को उज्जैन जाएंगे।

JP Nadda Madhya Pradesh visit: लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो चुका है। राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता मैदान में उतर गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। नड्डा मंगलवार को पहले जबलपुर का दौरा करेंगे। महाकोशल अंचल से ही MP के भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। नड्डा मंगलवार को दिल्ली से सीधे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर उतरेंगे। मानस भवन में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बार शहडोल के लिए रवाना होंगे। शहडोल में जनसभा करने के बाद वापस जबलपुर आएंगे।  

1500 लोगों को किया गया आमंत्रित 
जानकारी के मुताबिक, मानस भवन में आयोजित प्रबुद्धजनों के सम्मेलन में शहर के जाने में चिकित्सक, इंजीनियर, व्यापारी, समाजसेवी और अन्य विभिन्न वर्ग के 1500 लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ जेपी नड्डा संवाद करेंगे। शाम 5 बजे शहीद स्मारक गोल बाजार में शक्ति केंद्र प्रमुख,बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव सम्मेलन को भी जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। शाम 6 बजे भाजपा संभागीय कार्यालय पहुंचकर जबलपुर संभाग के क्लस्टर प्रभारियों की कोर कमेटी बैठक में सम्मिलित होंगे। शाम 7 बजे जेपी नड्डा पद्मश्री डॉक्टर एमसी डाबर से मिलने प्रेमनगर स्थित उनके घर जाकर मुलाकात करेंगे। 

शहडोल से शाम चार बजे वापस जबलपुर लौटेंगे 
राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा दोपहर 1 बजे डुमना से शहडोल के लिए लिए रवाना होंगे। शहडोल में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे नड्डा वापस जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को रात्रि विश्राम जबलपुर में ही करेंगे। अगले दिन बुधवार को सुबह जबलपुर से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। 

एमपी की चार सीटों को लेकर करेंगे मंथन 
बता दें कि भाजपा जबलपुर लोकसभा सीट को बड़े अंतर से जीतने की कोशिश में जुटी है। इसी संभावना को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जबलपुर में नड्डा जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट और मंडला लोकसभा सीट पर मंथन कर लोकसभा का रण जीतने की रणनीति बनाएंगे। बैठक में नड्डा पार्टी के कामकाज की भी समीक्षा करेंगे। नड्डा हर बूथ से जीत दर्ज करने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाने का प्रयास करेंगे। पार्टी के दिग्गज नेता हर बूथ से 370 नए वोट लेने के फार्मूले पर काम कर रहे हैं। 

5379487