Lok Sabha election 2024 के लिए भाजपा के सात चेहरे, पूर्व CM शिवराज नदारद, नरोत्तम मिश्रा और भूपेंद्र सिंह को अहम जिम्मेदारी

BJP RSS Meeting
X
भाजपा संघ की बैठक में मंचासीन मुख्यमंत्री मोहन यादव व अन्य।
Lok Sabha election 2024 : भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा की तर्ज पर लोकसभा चुनाव में भी पार्टी के सात चेहरे आगे किए हैं। BJP ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी सहित पार्टी के आठ सीनियर नेताओं के चेहरे आगे किए थे। इस बार सात नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवराज सिंह चौहान गायब हैं।  

Lok Sabha election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली में मंगलवार को बड़ी बैठक हुई। इसमें भाजपा ने देशभर में 146 क्लस्टर बनाकर चुनावी रणनीति तैयार की है। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए सात क्लस्टर बनाए गए हैं। पांच का प्रभारी राज्य के वरिष्ठ मंत्रियों को और दो क्लस्टर का प्रभारी पूर्व मंत्रियों को बनाया गया है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को उज्जैन और राजेंद्र शुक्ल को विंध्य रीजन में लोकसभा चुनाव जिताने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ग्वालियर-चंबल में नरोत्तम, इंदौर में विजयवर्गीय
भाजपा ने मप्र की 29 सीटों के लिए सात क्लस्टर बनाए हैं। यानी औसतन एक क्लस्टर में चार सीटें आएंगी। ग्वालियर चंबल की जिम्मेदारी पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को सौंपी गई है। इस क्लस्टर में गुना, ग्वालियर, भिंड और मुरैना लोकसभा सीट शामिल हैं। वहीं इंदौर क्लस्टर की जिम्मेदारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को सौंपी गई हैं। इसमें धार, इंदौर, खंडवा, खरगोन और रतलाम सीट शामिल है।

भूपेंद्र सिंह को सागर क्लस्टर की जिम्मेदारी
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जिन सात नेताओं को प्रभारी बनाया है। उनमें दो पांच मंत्रियों के अलावा दो ही नाम एक नरोत्तम मिश्रा और दूसरा पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह। नरोत्तम दतिया से विधानसभा चुनाव हार गए हैं। जबकि, भूपेंद्र सिंह सागर के खुरई से विधायक हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बेहद करीबी माने जाते थे। इस सूची से शिवराज सिंह चौहान का नाम गायब है। जबकि, भूपेंद्र सिंह को सागर क्लस्टर का प्रभारी बनाया गया है।

इन नेताओं को ज़िम्मेदारी सौंपी

  • ग्वालियर चंबल - नरोत्तम मिश्रा
  • महाकौशल- प्रह्लाद पटेल
  • विंध्य- राजेंद्र शुक्ल
  • उज्जैन- जगदीश देवड़ा
  • इंदौर- कैलाश विजयवर्गीय
  • सागर - भूपेन्द्र सिंह
  • भोपाल - विश्वास सारंग
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story