A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सनसनीखेज घटना हो गई। मंगलवार (7 जनवरी) की रात दो भाई और ठेकेदार से बीच विवाद हो गया। सड़क पर झगड़ रहे तीनों को देखकर एक युवक रुका। दोनों भाइयों को शक हुआ कि ठेकेदार ने लड़ाई के लिए युवक को बुलाया है। दोनों ने युवक पर हमला बोल दिया। युवक की लात-घूंसा से पिटाई की। एक भाई ने युवक के सीने में चाकू घोंप दिया। घायल युवक को ठेकेदार अस्पताल लेकर पहुंचाया। डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। घटना अशोका गार्डन इलाके की है। 

जानिए पूरा मामला 
पुलिस के मुताबिक, लोकेश और भूपेंद्र सूर्यवंशी सगे भाई हैं। दोनों गुटका फैक्ट्री में काम करते हैं। मंगलवार रात ठेकेदार श्याम से दोनों भाइयों का विवाद हो गया। दोनों सड़क पर ठेकेदार से झगड़ रहे थे। तभी राहुल पाल और उसका रूम पार्टनर आर्यन सक्सेना वहां से निकले। ठेकेदार और आरोपियों के बीच हो रही बहस को देखकर रुक गए। आरोपियों को संदेह हुआ कि ठेकेदार ने राहुल को लड़ाई के लिए बुलाया है। 

इसे भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 8 January: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

दोस्त ने भागकर बचाई जान 
दोनों भाइयों ने बिना कुछ सुने राहुल पर हमला कर दिया। लड़ाई-झगड़ा देखकर राहुल का दोस्त आर्यन डरकर भाग गया। लोकेश ने राहुल के सीने में चाकू घोंप दिया। राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू भी बरामद किया है।

दो महीने पहले ही आया था भोपाल 
टीआई हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल पाल (21) मूलत: बरेला बदायूं कर रहने वाले था। दो महीने पहले ही अपने गांव से भोपाल काम करने आया था। राहुल भी गुटका फैक्ट्री में मजदूरी करता था। राहुल सुभाष कॉलोनी में अपने चचेरे भाई सुरजीत के साथ किराए के कमरे में रहता था। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद राहुल का शव लेकर परिजन गांव चले गए।