MP में जिलाध्यक्षों के लिए महामंथन: भाजपा कार्यालय में वन-टू-वन चर्चा, 1-2 दिन में जारी हो सकती है लिस्ट

MP BJP District President list
X
MP BJP District President list
मध्य प्रदेश में नए जिला अध्यक्षों के चयन को लेकर भाजपा में महामंथन शुरू हो गया है। गुरुवार (2 जनवरी) को जिलेवार वन-टू-वन चर्चा हुई। 1-2 दिन में घोषणा हो सकती है।

MP BJP District President list: मध्य प्रदेश में 60 जिलाध्यक्ष बनाए जाने हैं। नए जिला अध्यक्षों के चयन को लेकर भाजपा में महामंथन शुरू हो गया है। भोपाल के प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार (2 जनवरी) को जिलेवार वन-टू-वन चर्चा हुई। कई जिलों के स्थानीय नेताओं ने भी एमपी भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की है।बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा जिला निर्वाचन अधिकारियों से पैनल पर चर्चा की। संभावना है कि 1-2 दिन में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हो जाएगी।

9 बिंदुओं पर तैयार किया जिला अध्यक्ष का प्रस्ताव
जिला अध्यक्षों के प्रस्ताव का प्रारूप 9 बिंदुओं पर तैयार किया है। नाम, जन्मतिथि, आयु, वर्ग, जाति, शिक्षा, विगत संगठनात्मक दायित्व, चुनावी अनुभव और विशेष टिप्पणी का कॉलम दिया है। जिसमें तीन नामों का प्रस्ताव रहेगा। इसी के साथ वर्तमान जिला अध्यक्ष और निवर्तमान अध्यक्ष का नाम और उनकी जानकरियां प्रस्ताव के प्रारूप में शामिल रहेंगी।

सांसदों से मांगे तीन-तीन नाम
जिलाध्यक्ष के लिए संगठन ने सांसदों से तीन-तीन नाम मांगे हैं। पार्टी के पूर्व विधायक से लेकर पूर्व सांसद, पंचायत प्रतिनिधि और नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों से जिलाध्यक्ष के मसले पर विचार विमर्श करने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, एमपी में महिलाओं की सत्ता-संगठन में हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश हो रही है। बूथ समितियों में इसका पालन किया है। पार्टी की कोशिश है कि जिला अध्यक्षों के चयन में भी 33 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी रहे। इसके लिए कई नामों की चर्चा भी है।

इन जिलों में अध्यक्ष के लिए सियासी घमासान
नए जिलाध्यक्ष को लेकर सागर, सतना, रीवा, पन्ना, भिंड, मुरैना, बालाघाट, छिंदवाड़ा, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, नरसिंहपुर, गुना, भोपाल, इंदौर और जबलपुर में सियासी घमासान मचा है। इन जिलों के स्थानिय जनप्रतिनिधि और बड़े नेतााओं के ​बीच अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर बवाल मचा हुआ है। इन जिलों में नेताओं के दबाव और अपने चहेतों को जिलाध्यक्ष की कुर्सी दिलाने के चलते संगठन में सहमति नहीं बन पा रही है।

5 जनवरी के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का होगा चुनाव
एमपी में भाजपा अध्यक्ष के निर्वाचन का कार्यक्रम 5 जनवरी के बाद शुरू हो जाएगा। 15 जनवरी से पहले निर्वाचन कर लिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटर भी तय हो गए हैं। वोटरों की संख्या 405 है। एमपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल फरवरी 2025 में पांच साल हो जाएगा।सूत्रों के मुताबिक, एमपी भाजपा अध्यक्ष पद की रेस में नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया जैसे दिग्गज मंत्रियों के नाम चर्चा में हैं। फग्गन सिंह कुलस्ते सुमेर सिंह सोलंकी के नाम सूर्खियां बटोर रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story