भोपाल लव जिहाद केस: साहिल ने पैसों के लिए की लड़कियों की तस्करी, पोर्न साइट को आपत्तिजनक वीडियो बेचना चाहता था फरहान 

Bhopal Love Jihad Case
X
भोपाल लव जिहाद केस: साहिल ने पैसों के लिए की लड़कियों की तस्करी, पोर्न साइट को आपत्तिजनक वीडियो बेचना चाहता था फरहान।
Bhopal Love Jihad Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद से बड़ा खुलासा हुआ है। मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को प्यार का झांसा देकर न सिर्फ घिनौने काम, बल्कि सौदेबाजी भी करते थे।

Bhopal Love Jihad Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लव जिहाद से जुड़े नित नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने फरहान और साहिल सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है। जो हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर न सिर्फ उनके साथ बलात्कार कर आपत्तिजनक वीडियो बनाते थे। बल्कि इन वीडियो की सौदेबाजी भी करते थे। आरोपियों के पास लड़कियों की तस्करी से जुड़े सबूत भी मिले हैं।

पुलिस को फरहान के मोबाइल-लैपटॉप में पोर्न साइट की लिंक मिले हैं। जिनसे आपत्तिजनक वीडियो की सौदेबाजी की पुष्टि होती है। इस मामले में उसके 2 साथी अबरार और नबील का नाम भी सामने आया है। वहीं, साहिल के पास लड़कियों की तस्करी से जुड़े सबूत मिले हैं।

मोबाइल में मिले कई लड़कियों के वीडियो
पुलिस ने साहिल को पन्ना से गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल से कई लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं। डांस क्लास की लड़कियों को प्रेमाजाल में फंसाकर बलात्कार कर वीडियो बनाता था। बाद में बदनाम करने का डर दिखाकर उन्हें अन्य लोगों के हवाले कर देता था। इसमें उसे फरहान का भी सहयोग मिलता था।

भोपाल में 5वीं FIR
साहिल ने दूसरे धर्मों की लड़कियों को फंसाने के लिए फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बना रखी थी। लव जिहाद से जुड़े मामले में अब तक भोपाल में ही 5 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। अशोका गार्डन पुलिस जांच कर रही है। एक पीड़िता ने बताया क फरहान और अली ने उसके साथ बलात्कार कर मारपीट की है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story