The Kerala Story 2 Bhopal Free Screening: भोपाल के एमपी नगर स्थित ज्योति सिनेप्लेक्स में 15 मार्च को The Kerala Story - 2, दिखाई जाएगी। महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए परिवर्तन सहयोग एवं भारतीय नववर्ष उत्सव समिति ने फिल्म के मुफ्त प्रदर्शन की व्यवस्था की है। समिति की ओर से फिल्म के फ्री प्रदर्शन को लेकर आमंत्रण पत्र भी जारी किया गया है। फिल्म के फ्री प्रदर्शन में अभिनेता संजय मेहता भी शामिल होंगे जिन्होंने फिल्म में खलनायक 'जलालुद्दीन' की भूमिका निभाई है। संजय मेहता धुरंधर फिल्म में भी अदाकारी कर चुके हैं।
महिलाओं और बालिकाओं के फ्री एंट्री
समिति की ओर से जानकारी दी गई है कि, द केरला स्टोरी - 2 के प्रदर्शन में महिलाओं और बालिकाओं को फ्री एंट्री रहेगी। उन्हें इसके लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। फिल्म का प्रदर्शन रविवार को सुबह 11 बजे से किया जाएगा।
The Kerala Story - 2 की कहानी
द केरला स्टोरी - 2 फिल्म में दिखया गया है कि, भारत के तीन राज्यों में, तीन युवतियां प्यार के लिए परिवार और परंपरा को चुनौती देती हैं। फिल्म की कहानी रोमांस और विद्रोह के रूप में शुरू होती है और धोखे में बदल जाती है।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' थिएटर में रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि यह फिल्म, अपने दूसरे हफ़्ते में 'द केरला स्टोरी' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बराबर नहीं पहुंच पाई थी।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.59 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके साथ ही, फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई, जबकि यह धीरे-धीरे 40 करोड़ रुपये के नेट मार्क तक पहुंची थी। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन भारत में अनुमानित 38.64 करोड़ रुपये था। फिल्म की कुल कमाई 45.12 करोड़ रुपये बताई गई थी।