haribhoomi hindi news
Bhopal Chunabhatti News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार, 29 सितंबर को दो महिलाओं ने भाजपा पार्षद की जमकर पिटाई कर दी। उन्होंने वार्ड-48 यानी चूनाभट्‌टी के पार्षद अरविंद वर्मा पर पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।

Bhopal Chunabhatti News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीच-बाजार पार्षद की पिटाई का मामला सामने आया है। यहां के चूनाभट्‌टी इलाके में दो महिलाओं ने वार्ड-48 से भाजपा पार्षद की जमकर पिटाई की है। हॉकर्स कार्नर में दुकान लगाने वाली इन महिलाओं ने पार्षद पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद भाजपा नेतृत्व ने उन्हें नोटिस जारी किया है। 

थाने में भी हुई झड़प 
मारपीट की यह घटना रविवार (29 सितंबर ) शाम को हुई है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं। सड़क पर पिटाई करने के बाद दोनों महिलाएं थाने पहुंचीं। वहां भी उन्होंने पार्षद अरविंद वर्मा को खरी-खोटी सुनाया है। पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जबकि, पार्षद के खिलाफ जांच के बाद एक्शन लेने का आश्वासन दिया है। 

गंदी नियत रखने का आरोप
टीआई भूपेंद्र कॉल संधु ने बताया कि महिलाओं ने पार्षद अरविंद वर्मा के खिलाफ घर के सामने घूरने और गंदी नियत रखने का आरोप लगाया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

दुकान तुड़वाने की धमकी 
शाहपुरा निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि सास के साथ वह दुकान लगाती है, लेकिन पार्षद गंदी निगाह रखता है। दुकान तुड़वाने की धमकी देता है। जबकि, कोर्ट से स्टे मिला हुआ है। रविवार शाम को भी वह नगर निगम अमले के साथ दुकान तुड़वाने पहुंचा था। हम लोग थाने आए तो यहां भी आ गया और बदसलूकी करने लगा। 

डेढ़ साल पहले हुई थी कार्रवाई
पार्षद अरविंद वर्मा ने दावा किया कि दोनों महिलाएं अपराधी के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अवैध कब्जा कर रखा है। डेढ़ साल पहले कार्रवाई भी हुई थी। इसी रंजिश के चलते हमला किया है। 

कांग्रेस ने उठाए सवाल 
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार X पर पोस्ट लिखकर भाजपा नेतृत्व को घेरा है। कहा, संस्कारों की दुहाई देने वाले भाजपा नेताओं की हैं, आंख खुली या नहीं। महिला अपराधों का यह एक नमूना है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा जरा अपने नेताओं को व्यवहार का पाठ भी पढ़ाइए।

भाजपा ने मांगा जवाब
महिला द्वारा मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेतृत्व ने नोटिस जारी कर पार्षद अरविंद वर्मा से जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। 

7