Crime News: जिस कमरे में फांसी लगाई, उसी में सो रहा था पति, तीन साल पहले हुई थी शादी

suicide Case
X
दिल्ली के गांधीनगर इलाके में युवक ने की आत्महत्या।
Crime News: भोपाल के छोला इलाके में रहने वाली एक महिला डांस टीचर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात ये है कि पति उसी कमरे में सो रहा था।

प्रशांत शुक्ला, भोपाल।

Crime News: भोपाल के छोला इलाके में रहने वाली एक महिला डांस टीचर शुक्रवार- शनिवार रात घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात यह है कि मृतका ने जिस कमरे में फांसी लगाई, उसी कमरे में पति भी सो रहा था। घटना का तब पता चला जब सुबह चार बजे उसके पति की नींद खुली। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे खुदकुशी की वजह का खुलासा हो। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद ही खुलासा होगा।

पुलिस के मुताबिक शक्ति ज्ञान कॉलोनी, छोला निवासी 22 वर्षीय खुशी सूर्यवंशी पति आकाश सूर्यवंशी ने पंखे पर फंदा बनाकर फांसी लगाई है। मृतका घर पर ही डांस क्लासेस चलाती थी। उसकी शादी फरवरी 2023 में हुई थी। मृतका ने रात 10 बजे पति के साथ डिनर किया और उसके बाद दोनों एक ही कमरे में सो गए। सुबह 5 बजे पति आकाश की नींद खुली तो देखा तो खुशी फंदे पर झूल रही थी

हैरत की बात तो यह है कि खुशी रात में कब फांसी लगा ली पति को पता ही नहीं चल पाया। इसलिए मामला संदिग्ध है। मृतका का पति प्राइवेट नौकरी करता है। फिलहाल दोनों के बीच किसी तरह के विवाद का पता पुलिस को नहीं चला है।

9 नवंबर को मनाया था जन्मदिन
बताया जाता है कि मृतका 9 नवंबर को जन्मदिन था, जिसे ससुराल में ही अच्छे से मनाया गया था। फिलहाल मामला नव विवाहिता का होने की वजह से मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा की जाएगी। पुलिस पति के बयान दर्ज करा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story