A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

PM Modi poster waved in Bhopal Masjid: लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में सियासी माहौल गर्म है। राजनीतिक दल और उनके प्रत्याशी मतदााओं को साधने हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इस बार मुस्लिम समाज का रुख भी भाजपा की ओर दिख रहा है। 

 

शुक्रवार को भोपाल के अलीगंज हैदरी मस्जिद में भाजपा नेताओं की मुस्लिम समाज के साथ बड़ी बैठक हुई। बैठक में विचार विमर्श के बाद बोहरा समाज के लोगों ने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी अलोक शर्मा को जिताने का संकल्प लिया। 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की अलीगंज हैदरी मस्जिद में शुक्रवार को हुई बैठक में बोहरा समाज ने एकजुट होकर अबकी बार 400 पार का नारा लगाया। साथ ही भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा का जोरदार स्वागत किया है। बोहरा समाज ने इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के पोस्टर लहराते हुए मोदी है तो मुमकिन है के नारे भी लगाए। 

वीडियो 12 अप्रैल शुक्रवार का है। पुराने भोपाल के जुमेराती इलाके में स्थित दाउदी बोहरा समाज के जमात खाने में उर्स को लेकर रात 9:30 बजे एक मजलिस (सभा) हुई थी। इसमें 400 से ज्यादा लोगों की मौजूदगी में BJP प्रत्याशी आलोक शर्मा ने अपनी बात रखी और मोदी के नारे लगवाए। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। 

कांग्रेस बोली-अचार संहिता का उल्लंघन 
कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कहा, भाजपा धर्मजाति के नाम पर ही वोट मांगती है। भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा मस्जिद में जाकर नमाजियों से मोदी के नारे लगवाते हैं। यह वही भाजपा नेता हैं, जिन्हें ईदगाह में मिलने जाने से तकलीफ होती है। वीडियो वायरल है, लेकिन चुनाव आयोग कार्रवाई नहीं करता। 

तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों पर तमाचा: भाजपा 
भाजपा के प्रदेश वक्ता आशीष अग्रवाल ने X पर वीडियो शेयर कर कहा, तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों के मुंह में तमाचा है। मस्जिद में हर हर मोदी गूंज रहा है। भोपाल की अलीगंज मस्जिद में बोहरा समाज ने PM मोदी पोस्टर लेकर अबकी बार 400 पार के नारे लगा रहे हैं। 

मस्जिद नहीं, बल्कि जमात खाना है
मामले में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने कहा, बोहरा समाज के लोगों ने मुझे बुलाया था। वहां जो हुआ, वह सब वीडियो में सबके सामने है। हालांकि, बोहरा समाज के प्रवक्ता इब्राहिम अली दाउदी ने ज्यादा टिप्पणी करने से मना कर दिया। कहा, मस्जिद नहीं, बल्कि जमात खाना है। मस्जिद लिखकर जिस तरीके से दुष्प्रचारित किया गया है, उससे समाज नाराज है। 

मुस्लिम समाज को भी मिल रहा योजनाओं का लाभ 
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले शुक्रवार को भोपाल आए थे। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि PM नरेंद्र मोदी के मन में सबका साथ, सबका विकास है। उन्होंने कई योजनाएं शुरू की है। जिनका लाभ मुस्लिम समाज को भी मिल रहा है। 

केंद्रीय मंत्री अठावले ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा PM नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी का भी जवाब दिया। कहा, समाज को प्रधानमंत्री मोदी नहीं बल्कि कांग्रेस ही बांट रही है। कांग्रेस नेताओं ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है।