A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Bhopal Indore bus: मध्य प्रदेश के भोपाल से इंदौर, उज्जैन और सीहोर जाने वाहनों के रूट में बदलाव किया गया है। भोपाल से इंदौर की ओर जाने वाली बसें अब बैरागढ़ की बजाय गांधीनगर से होकर गुजरेगी। बैरागढ़ में डबल डेकर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इससे आए दिन जाम की स्थिति बनती है। बैरागढ़ व्यापारी संघ लंबे समय से इसके लिए मांग कर रहा था।
भोपाल में मध्यप्रदेश का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर बैरागढ़ में बनाया जा रहा है। 221 करोड़ की लागत से बन रहा यह फ्लाईओवर 3 किमी लंबा और 60 फीट चौड़ा होगा। इस पर नीचे गाड़ियां और ऊपर मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी। बैरागढ़ में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
गांधीनगर और लालघाटी से जाएंगी बसें
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश के बाद परिवहन विभाग ने इंदौर रूट की बसों का रूट डायवर्ट किया है। इंदौर सीहोर और उज्जैन रूट की बसें अभी हलालपुर बस स्टैंड से बैरागढ़ होते हुए जाती थीं, लेकिन अब यह बसें हलालपुर बस स्टैंड से लालघाटी, गांधीनगर और फंदा बायपास होते हुए इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे से जाएंगी।
इसलिए डायवर्ट किया रूट
बैरागढ़ में लाऊखेड़ी सीवेज पंप से झूलेलाल विसर्जन घाट तक 3 किमी लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। पिलर निर्माण का काम चल रहा है। इसके लिए जगह जगह बैरेकेटिंग की गई है। जिससे सड़क संकरी हो गई है। चौड़ाई कम होने से आए दिन जाम और हादसे की स्थिति बनती है।
