Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: चित्रकूट में निकाली भव्य शोभायात्रा, भोपाल में रामलीला और सतना में हुआ विशेष अनुष्ठान

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Celebration: श्रीराम जन्मभूमि में राम मंदिर के उद्घाटन और प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर चित्रकूट में अयोध्या सा उत्सव है। पिछले सप्ताहभर से अनुष्ठान जारी हैं। रविवार को जानकीकुण्ड में स्थापित रघुबीर मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा नगर भ्रमण में हाथी-घोड़े, रथ में भगवन का विग्रह, रामायण आधारित झांकियां, अयोध्या के राममंदिर के मॉडल साथ 108 मंगलकलश व 2500 से अधिक ट्रस्ट कार्यकर्ता, साधु-संत शामिल रहे। यह शोभायात्रा प्रार्थना भवन से होकर रामघाट होते हुए रघुवीर मंदिर में समाप्त हुई। शाम को मंदाकिनी की दिव्य आरती और दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ।
महादेव लीला-नाट्य प्रस्तुति
मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग ने श्रीलीला समारोह आयोजित किया है। इसमें शिरीष राजपुरोहित-उज्जैन के निर्देशन में महादेव लीला-नाट्य प्रस्तुति दी गई। इसमें बताया गया कि देवताओं को परेशान करने के लिए त्रिपुरासुर नामक राक्षस ने स्वर्ग पर कब्जा कर लिया था, उसके अत्याचारों से हर कोई मुक्ति होना चाहता है। भगवान शिव की आराधना की गई और फिर उन्होंने त्रिपुरासुर का वध किया। इसी क्रम में समुद्र मंथन का आख्यान को दिखाया गया, जिसमें समुद्र मंथन से विष प्रकट होता है, तो उसके पान करने के लिए भगवान शिव का ही स्मरण किया जाता है।
मैहर जिले के धनवाही, खेरमाई से बड़वार सादा धनवाही तक भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों राम भक्त शामिल हुए। राजा सिंह, अक्षयराज सिंह, भोले सिंह नारेन्द सिंह अमित सिंहअजय केपी मनोज कुमार राजेन्द्र कुशवाहा संजय द्विवेदी, नागेन्द्र सिंह रोहित रज्जन सिंह तारा चंन्द कोल कलुआ सिगरहा राज सिंह धीरेन्द्र सिंह खुसबू धीरू भाई मधानी कोल मौजूद रहे।
मंदिरों में भजन संध्या, गायों को खिलाएंगे एक क्विंटल गुड़
सतना के सभी मंदिरों में मानस पाठ और भजन संध्या का अयोजन होगा। सर्व समाज के अध्यक्ष संजय शाह ने बताया कि रमलला की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव जिलेभर में मनाया गया है। सर्वसमाज के सदस्य सभी मंदिरों मे दीपदान करते हुए गायों को गुड़ खिलाने का निर्णय लिया है। सोमवार शाम 4 बजे कृष्णनगर सुदर्शन पम्प से झांकी शुरू होगी। कृष्णनगर से पन्नीलाल चौक, बिहारी चौक, जयस्तम्भ चौक, गांधी चौक होते हुए हनुमान चौक स्थित हनुमान मंदिर में चालीसा पाठ किया जाएगा।
