अयोध्या राम मंदिर: BJP अध्यक्ष VD शर्मा ने भगवान जुगल किशोर को दिया निमंत्रण, आमजन से किया यह आह्वान

VD sharma
X
BJP अध्यक्ष VD शर्मा ने भगवान जुगुल किशोर को दिया निमंत्रण
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भगवान जुगल किशोर को आमंत्रित करने के बाद बोले कि 500 वर्षों के इंतजार और लाखों लोगों के बलिदान के बाद रामलाल की मूर्ति की प्रतिस्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज जुगल किशोर भगवान को हम आमंत्रण देने के लिए आए हैं। महाराज आप भी आइए और पधारिए क्योंकि भगवान के आशीर्वाद से ही सब हो रहा है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा पन्ना में भगवान जुगल किशोर को अयोध्या में हो रहे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित किए। भगवान जुगल किशोर को आमंत्रित करने के बाद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 500 वर्षों के इंतजार और लाखों लोगों के बलिदान के बाद रामलाल की मूर्ति की प्रतिस्थापना हो रही है। आज पन्ना में यहां से शुरुआत हुई है और सभी समाज को सभी लोगों को अयोध्या का आमंत्रण भी देंगे। साथ ही 22 जनवरी को घर-घर में राम ज्योति जलाकर दिवाली मनाएंगे।

22 जनवरी 2024 के दिन दुनिया और भारत का इतिहास बनने वाला है। अयोध्या में रामलला विराजमान होंगे। आज हम सब लोग हमारे सभी पन्ना के नागरिक, सभी समाज के लोग जुगल किशोर भगवान को भी आमंत्रण देने के लिए आए हैं, कि महाराज आप भी आइए और पधारिए, क्योंकि भगवान के आशीर्वाद से ही सब हो रहा है।



वीडी शर्मा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत वहां उपस्थित होंगे। यह कार्यक्रम हमें काफी गौरवान्वित करने वाला है। जिसका हमें लगभग 500 वर्षों से इंतजार था वह सपना भी 22 जनवरी को पूरा हो रहा है।

भगवान को किया आमंत्रित
यह भारत का इतिहास बन रहा है। इसलिए हम आज जुगल किशोर जी से आशीर्वाद लेने के लिए और आमंत्रण देने के लिए आए हैं। अयोध्या से जो आमंत्रण आया है और जो पीले अक्षत जो अयोध्या से पधारे हैं। वह देकर भगवान को हमने आज आमंत्रित किया है। साथ ही प्रार्थना की भगवान आप भी पधारिए और इस कार्यक्रम को सफल बनाइए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story