Logo
election banner
उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान में वार्षिकोत्सव ‘तरंग’ का आयोजन चल रहा है। तीसरे दिन शुक्रवार को फ्यूजन, फोक और थीम ग्रुप डांस हुए। इसके साथ ही विजेताओं को पुरस्कार का वितरण किया गया।

 

भोपाल। उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान में वार्षिकोत्सव ‘तरंग’ के तीसरे दिन गायन प्रतियोगिता, ग्रुप डांस कॉम्पिटिशन के साथ-साथ पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरेश कुमार जैन थे। कार्यक्रम में फ्यूजन, लोक नृत्य एवं थीम डांस पर आधारित समूह नृत्य प्रतियोगिता खास रहीं। जिसमें बच्चों ने राजस्थानी, पंजाबी, मराठी थीम पर लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। वहीं फ्यूजन डांस में हाई बीट्स सांग्स पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक परफार्मेंस दी।

लेजी बॉयज ग्रुप, पंजाबी तड़का ग्रुप पहले स्थान पर 
फ्यूजन विधा में पहले स्थान लेजी बॉयज ग्रुप का रहा। वहीं, दूसरे स्थान मैथिली ग्रुप ने प्राप्त किया। लोक नृत्य विधा में प्रथम स्थान हॉस्टल ग्रुप और द्वितीय स्थान पंजाबी तड़का ग्रुप ने प्राप्त किया। थीम डांस विधा में प्रथम स्थान निर्वाण ग्रुप ने प्राप्त किया। 

3 दिन चले ऑडिशन में 22 प्रतिभागियों का हुआ चयन
शुक्रवार को आयोजित एकल व युगल गायन सहित दो विधाओं को स्थान दिया गया। प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. सीमी महमूद एवं कमेटी सदस्य डॉ. सुरभि गर्दे, तंजा कुरैशी और डॉ. वीणा सिंह ने 65 प्रतिभागियों में से 22 का चयन 3 दिन चले ऑडिशन के माध्यम से किया। एकल गायन में प्रथम स्थान हर्षित शर्मा एवं द्वितीय स्थान कुणाल देशवानी ने प्राप्त किया। युगल गायन का प्रथम स्थान कुणाल-हिमांशी एवं द्वितीय स्थान श्रेयांश-लेखा ने प्राप्त किया।

5379487