Logo
election banner
Amit Shah in MP: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। दोपहर डेढ़ बजे मंडला और कटनी जिल के बरही में सभा को संबोधित किया। कहा, कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के दम पर सालों राज किया, PM मोदी ने परिवारवाद समाप्त किया है।

Amit Shah in MP: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। कटनी जिले के बरही में सभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के दम पर इस देश में सालों राज किया है, लेकिन PM मोदी ने राजनीति की दिशा और दशा बदल दी। परिवारवाद, भ्रष्टाचार और आतंकवाद समाप्त कर देश में सिर्फ चार जातियां बना दी है। इनमें गरीब, किसान, मजदूर और महिलाएं शामिल हैं। 

कांग्रेस ने 55 साल सत्ता में आदिवासियों को छला है : शाह 
मंडला जिले में नर्मदा पूजन के बाद चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा, कांग्रेस 55 साल सत्ता में रही, लेकिन आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया। किसी आदिवासी को राष्ट्रपति नहीं बनाया। मोदी प्रधानमंत्री बने तो ओड़िशा की आदिवासी बेटी को देश के सर्वोच्च पद पर बैठाया। अटल जी ने आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया। सभा को मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंडला से लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी संबोधित किया। 

  • अमित शाह ने कहा, INDI गठबंधन का एक मात्र मकसद परिवार को आगे बढ़ाना है। जबकि, प्रधानमंत्री मोदी देश के आम लोगों को आगे बढ़ाना चाहते हैं। वह कहते हैं यह सरकार गरीब, आदिवासी और किसानों की है। PM मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकला। MP के 80 लाख घरों में शौचालय बनवाए, 88 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन और 82 को आवास दिए। 95 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का फायदा मिल रहा है।  
  • अमित शाह ने कहा, कांग्रेस ने 55 साल राज किया, लेकिन आदिवासी समाज के लिए क्या किया है? मैं राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं कि 55 साल में किसी आदिवासी को राष्ट्रपति क्यों नहीं बनाया। अटल जी की सरकार ने आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया। मोदी जी ने बिरसा जयंती पर आदिवासी समुदाय का सम्मान बढ़ाया। आदिवासियों के कल्याण के लिए खनिज मद का एक लाख करोड़ रुपए आवंटित किया। बेहतर स्कूल बनाए।  
  • अमित शाह ने कहा, मोदी जी चाहते हैं देश आगे बढ़े, लेकिन इंडिया गठबंधन के लोग चाहते हैं कि उनका परिवार आगे बढ़े। ममता बनर्जी अपने भतीजे, लालू यादव अपने बेटे और सोनिया जी राहुल गांधी को कुर्सी पर बैठाना चाहती हैं। 
  • अमित शाह ने कहा, मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दो, देश दुनिया की तीसरी ताकत बन जाएगा। जनता से पूछा कि राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं। 500 साल बाद 17 तारीख को राम मंदिर में ऐतिहासिक रामनवमी मनाई जाएगी। 

  • अमित शाह ने पूछा, मंडला वालो बताओ कश्मीर हमारा हिस्सा है या नहीं। कांग्रेस कहती है धारा 370 हटाने से क्या मिला। वह कहते हैं दोबारा धारा 370 लागू करेंगे। मैं कहता हूं धारा  धारा 370 को हाथ भी न लगाना।

  • अमित शाह ने कहा कांग्रेस के 10 साल के राज में जालिया, मालिया पता नहीं कौन कौन कश्मीर में आकर आतंक फैलाते थे, लेकिन मोदी प्रधानमंत्री बने तो पाकिस्तान में घुसकर सफाया कर दिया। दुनियाभर में भारत की ताकत बढ़ी है। 

jindal steel Ad
5379487