haribhoomi hindi news
Aaj ka Mausam: मध्यप्रदेश में आज (रविवार, 19 जनवरी) का मौसम कैसा रहेगा? ग्वालियर, छतरपुर सहित 26 जिलों में कोहरा छाया रहा। यूपी से लगे मऊगंज जिले में विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब रही। सिंगरौली, शाजापुर सहित 5 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट।

Aaj ka Mausam: मध्य प्रदेश में आज (रविवार, 19 जनवरी) का मौसम रहेगा? ग्वालियर, छतरपुर सहित 26 जिलों में कोहरा छाया रहा। यूपी से लगे मऊगंज में सबसे कम विजिबिलिटी 50 मीटर रही। सिंगरौली, शाजापुर सहित 5 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट है। शनिवार को सर्वाधिक ठंड शिवपुरी जिले में रही। यहां का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

MP में 19 जनवरी का मौसम 

  • मौसम विभाग के मुताबिक, गुना जिले में घना कोहरा रहा। यहां दृश्यता 50-199 मीटर तक के बीच रही। ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में भी घना कोहरा छाया रहा। इसी प्रकार सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना और मैहर जिले में मध्यम कोहरा रहा। विज़बिलटी 200 से 499 मीटर के करीब रही।
  • भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन जिलों के कुछ इलाकों में हल्का-मध्यम कोहरा रहा। विज़बिलिटी 200 से 999 मीटर के करीब रही।
  • रायसेन, रतलाम, शाजापुर औ नीमच, सिंगरौली, सीहोर के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड-डे की संभावना है।

तापमान में 6 डिग्री तक का अंतर
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में 6 डिग्री तक का अंतर आया है। छतरपुर जिले के खजुराहो में अधिकतम 22.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां 6 डिग्री का अंतर आया है। वहीं भोपाल के अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल में अधिकतम तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमन 10 डिग्री के करीब रहा। खजुराहो में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

7