In Pics: कूनो से खुशखबरी... नमीबिया से आई 'आशा' बनी मां, तीन शावकों को दिया जन्म

Namibian leopard Asha birth three cubs
X
कूनों नेशनल पार्क में चीता आशा शावकों के साथ
प्रोजेक्ट चीता के तहत अफ्रीकी देश नामीबिया से लाए गए चीते ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इससे कूनों नेशनल पार्क में खुशी का माहौल है। केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी बधाई दी है।

Kuno National Park: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से खुशखबरी है। अफ्रीकी देश नामीबिया से लाई गई मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिए हैं। अक्टूबर में इसके प्रेगनेंट होने की सूचना मिली थी। कूनो नेशनल पार्क में चीतों का कुनबा बढ़ने से खुशी का माहौल है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शावकों की तस्वीर और वीडियो जारी कर बधाई दी।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने नामीबियाई चीतों के कुनबे में बढ़ोत्तरी को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा परिकल्पित प्रोजेक्ट चीता की जबरदस्त सफलता बताया। साथ ही प्रोजेक्ट में शामिल विशेषज्ञों, अफसरों वन्यजीव प्रेमियों को भी बधाई दी है।

कूनो में अभी 14 चीते और चार शावक
कूनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर 2022 को PM मोदी के जन्मदिन पर नामीबिया से आठ चीते लाकर छोड़े गए थे। 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते पुन: कूनो में लाए गए। इस तरह कूनो नेशनल पार्क में 20 चीते लाए गए थे, इनमें से छह की मौत हो चुकी है। वर्तमान में यहां 14 बड़े चीते और एक शावक है। अब तीन और शावक बढ़ गए।

Siyaya with clubs
कूनों नेशनल पार्क में शावकों के साथ चीता सियाया

9 माह पहले सियाया ने जन्मे थे 4 शावक
कूनो नेशनल पार्क में 9 माह पहले नामीबिया से लाई गई मादा चीता सियाया ने भी 4 शावकों को जन्म दिया था। तब भी केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी थी। हालांकि, तीन शावकों की बाद में मौत हो गई थी। वर्तमान सियासा का एक शावक ही मौजूद है।

CM मोहन यादव ने दी बधाई
कूनो नेशनल पार्क में शावकों के जन्म पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा कूनो में तीन नन्हें चीता शावकों के आगमन का समाचार आनंददायक है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश को 'चीता स्टेट' के रूप में नई पहचान मिली है।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story