झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन बोली: मेरे पति के खिलाफ साजिश हुई; दिल्ली वालों के सीने में दिल नहीं धड़कता

Kalpana Soren
X
कल्पना सोरेन ने सोमवार को गिरिडीह की रैली में बिना नाम लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
Kalpana Soren:झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सोमवार को गिरीडीह में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनके पति के खिलाफ साजिश हुई। बिना नाम लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दिल्ली में तो जरूर बैठे हैं लेकिन उनके सीने में दिल नहीं धड़कता।

Kalpana Soren झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गिरिडीह में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला। कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन के खिलाफ साजिश रची गई। कल्पना ने कहा कि उन लोगों ने(बीजेपी) ने उनके पति के खिलाफ साजिश रची। उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के कारण उन्हें जेल में डाल दिया गया। वे लोग दिल्ली में तो जरूर बैठे हैं लेकिन दिल्ली वालों के अंदर दिल धड़कता ही नहीं।

वे आदिवासियों को कीड़ा समझते हैं
कल्पना सोरेन ने बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे यहां झारखंड में रहने वाले आदिवासियों और दलितों को कीड़ा समझते हैं, जिसे वे जो चाहें कर सकते हैं। उन लोगों ने ऐस षडयंत्र रचा कि मेरे पति को जेल जाना पड़ा। उन्हें पद छोड़ने के लिए बाध्य करना पड़ा। उनके अंदर दलितों, मूल निवासियों और आदिवासियों की सरकार को गिराने की उनकी मंशा बिखर गई।

भाषण के दौरान भावुक हाे गई कल्पना
मंच पर भाषण देने के दौरान कल्पना सोरेन भावुक हो गई। वह मंच से बोलने के दौरान अपनी आंसूओं को रोकने की कोशिश करती नजर आई। जेएमएम नेता ने कहा कि हम दिखा देंगे की झारखंड के लोग किसी के आगे झुकने वाले नहीं है। झारखंडी किसी के आगे नहीं झुकेगा। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए काम करने की अपील की।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story