सिरसा पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री: रणबीर गंगवा ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- ये पार्टी नहीं...बल्कि गुट है

Sirsa News
X
पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा।
Sirsa News: सिरसा में आज पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने प्रेस वार्ता की है। गंगवा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए पीडब्ल्यूडी स्थिति में सुदार करने के लिए कहा है।

Sirsa News: सिरसा में आज 24 नवंबर रविवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने प्रेस वार्ता की है। मीडिया से बात करते हुए रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देकर विभाग की छवि को सुधारने के लिए कहा है। रणबीर गंगवा का कहना है कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री रणबीर गंगवा ने यह भी कहा है कि अगर निर्माण सामग्री की क्वालिटी में किसी तरह की कमी पाई जाने पर अधिकारी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास है - रणबीर गंगवा

मीडिया ने रणबीर गंगवा से सोनीपत का दीवार घोटाले मामले पर सवाल किया। मंत्री ने सवाल के जवाब में कहा कि इस मामले की जांच सोनीपत के डीसी से करवाई गई है। कार्रवाई के दौरान दीवार में इस्तेमाल निर्माण सामग्री के सैंपल भी लिए हैं।

रणबीर गंगवा ने प्रेस वार्ता के जरिये लोगों को आश्वासन दिया है कि पीडब्ल्यूडी की छवि को सुधारा जाएगा। प्रेस वार्ता में गंगवा ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा और उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से यह साबित हो गया है कि देश के लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ रहा है।

Also Read: हिसार में मंत्री रणबीर गंगवा का एक्शन, एक्सईएन...SDO और JE अधिकारी को किया सस्पेंड, लोगों ने ताली बजाकर फैसले को सराहा

कांग्रेस ने नौकरी बेचने का काम किया- रणबीर गंगवा

गंगवा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास करने के लिए अब कुछ नहीं बचा है। कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि एक गुट बन गई है, जिसमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा, शैलजा और सुरजेवाला का गुट बना हुआ है। कांग्रेस ने गरीबों के साथ धोखा किया है। अपनी सत्ता में कांग्रेस ने नौकरी बेचने का काम किया है। मंत्री गंगवा ने यह भी कहा कि जब लोकसभा सीट से कुमारी शैलजा को जीत मिली थी, तब EVM ठीक थी, कांग्रेस को जहां हार मिलती है, वहां पर EVM खराब हो जाती है।

Also Read: हरियाणा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, मंत्री रणबीर गंगवा ने सचिवालय में कार्यभार संभाला, बोले- BJP वादे पूरा करती है

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story