पानीपत पहुंचे कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह: कहा- रोजगार देने वाला सबसे बड़ा राज्य बनेगा हरियाणा, समस्याओं पर भी हुई चर्चा

Panipat News
X
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह।
Panipat News: पानीपत में आज कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने टैक्स्टाइल से जुड़े उद्यमियों के साथ मीटिंग की है। बैठक में उद्यमियों से उनकी समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन भी दिया है।

Panipat News: पानीपत में आज 18 नवंबर सोमवार को केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने टैक्स्टाइल से जुड़े उद्यमियों के साथ बैठक की है। मीटिंग में मंत्री गिरिराज सिंह को उद्यमियों ने समस्याओं के बारे में बताया। गिरिराज सिंह ने बैठक में कहा कि उद्यमियों की समस्याओं को राज्य सरकार के साथ मिलकर सुलझाया जाएगा। गिरिराज सिंह ने बैठक में कहा कि आने वाले समय में हरियाणा रोजगार देने वाला सबसे बड़ा राज्य बन जाएगा।

बैठक में मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, पानीपत 8 से 10 लाख लोगों को देने जा रहा है। भारत सरकार का फैसला है कि आने वाले समय में 4.6 करोड़ के इस सेक्टर को 2030 तक 6 करोड़ तक लेकर जाएंगे। मंत्री ने कहा कि ऐसे में हमें फाइबर के साथ-साथ अन्य चीजों की जरूरत होगी। मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि "मैं उम्मीद कर रहा हूं कि आने वाले दिन में यह सेक्टर 176 बिलियन डॉलर का है, उसे हम 350 बिलियन डॉलर के मार्केट साइट पर ले जाएंगे"।

राज्य सरकार के साथ समस्याओं का हल करूंगा- मंत्री गिरिराज सिंह

मीडिया ने जब उनसे सवाल किया कि, पहले पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी यहां आई थी, तो कई वादे करके गई थी, लेकिन एक भी पूरा नहीं हुआ है। क्या आप अपने वादे पूरे करेंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मैंने कोई वादा नहीं किया, मैंने कहा है कि मैं राज्य सरकार के साथ मिल बैठ कर समस्याओं का हल करूंगा। ये सौभाग्य है कि यहां के सांसद भारत सरकार के मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर है, जिनके नेतृत्व में बैठकर के प्रॉब्लम को हल करने का प्रयास करेंगे।"

Also Read: प्रधान अभय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ में की बैठक, बोले- हर 4 साल में संगठन में बदलाव करेगी पार्टी

महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव पर क्या कहा ?

महाराष्ट्र चुनाव के सवाल पर मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, वहां पर एनडीए की सरकार बनेगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, झारखंड हो या महाराष्ट्र हो, ये वोट के खातिर देश को गिरवी रखना चाहते हैं। एक खास वर्ग, मुस्लिमों के लिए उन्होंने कहा कि मस्जिद इमामों के लिए इतने हजार देंगे। यह दूंगा और लूंगा की परिभाषा लोकतंत्र को बेचने के बराबर है। वहीं, जब उनसे मणिपुर हिंसा पर सवाल किया गया तो इस पर मैं क्या बोलूं कहकर मामला टाल दिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story