Panipat Gangrape: जिस महिला को हनीट्रैप के आरोप में जेल भेजा, वो गैंगरेप विक्टिम निकली; पानीपत पुलिस सवालों के घेरे में

Panipat Gang Rape Case
X
पानीपत में महिला के साथ गैंगरेप।
Panipat Gang Rape Case: हरियाणा से चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां एक महिला को हनीट्रैप के आरोप में जेल भेजा गया, लेकिन अब पता चला है कि वो आरोपी नहीं बल्कि गैंगरेप पीड़िता थी।

Panipat Gang Rape Case: पानीपत में पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में महिला को गिरफ्तार किया था। महिला पर आरोप लगा था कि उसने सरपंच से साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की थी। अब इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। महिला ने सरपंच उसके मामा और दोस्त पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। मेडिकल जांच में भी महिला के साथ रेप की पुष्टि हुई है। जिसके बाद पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर सरपंच और उसके साथियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पानीपत पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर गुरुग्राम पुलिस को भेज दी गई है।

महिला ने डॉक्टरों से क्या कहा ?

जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले महिला की जेल में तबीयत खराब हो गई थी। दौरा पड़ने की वजह से वह बेहोश हो गई थी। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां महिला ने डॉक्टरों को अपनी आपबीती बताई। महिला ने बताया कि उसके साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया है। इसके अलावा उसे हनीट्रैप के मामले में फंसाने के बारे में भी बताया है। महिला ने बताया कि उस पर साढ़े तीन लाख रुपये लेने का दबाव भी बनाया गया है।

पीड़ित महिला ने अपने बयान में क्या बताया ?

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसके साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया है। जब वह इस मामले में शिकायत दर्ज करवाने मॉडल टाउन थाने में गई थी, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस ने यह कहकर उसे मना कर दिया था कि, जहां रेप हुआ है, वहीं के थाने में जाकर शिकायत दो। महिला ने बताया कि 21 दिसंबर को उसके दोस्त सरपंच ने उसे फोन करके गुरुग्राम में पार्टी में चलने के लिए कहा था। जिसके बाद महिला गुरुग्राम के ए-वन होटल में सरपंच के साथ गई थी। जहां पर उसके साथ सरपंच उसके मामा और दोस्त ने गैंगरेप किया।

Also Read: फरीदाबाद में युवती से गैंगरेप का मामला, पुलिस व आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़, 3 बदमाशों को किया काबू

पुलिस ने महिला पर बनाया दबाव

महिला ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि सरपंच ने पानीपत पुलिस को उसे हनीट्रैप केस में फंसाने के लिए कहा था। जिसके बाद पुलिस उसे शिकायत दर्ज कराने के बहाने उसे थाने ले गई। जिसके बाद पुलिस ने महिला को रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक गाड़ी में बैठाकर रखा। महिला ने बताया कि पुलिस ने उसे पैसे के लेनदेन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स पर साइन करने के लिए कहा था, लेकिन उसने साइन नहीं किए।

महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसे जबरदस्ती पैसे लेने का दबाव बनाया गया। इसके बाद महिला को हनीट्रैप के झूठे केस में फंसा कर जेल भिजवा दिया गया। फिलहाल पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Also Read: हरियाणा के पानीपत में दादा ने किया नाबालिग पोती से रेप, 3 महीने की हुई गर्भवती, ऐसे हुआ खुलासा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story