हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह की बढ़ी मुश्किलें: जूनियर कोच से यौन शोषण के मामले में तय हुए आरोप, अब चलेगा केस

Sandeep Singh
X
हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह।
हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ जूनियर कोच से यौन शोषण के मामले में आरोप तय हो गए है। अब उनके खिलाफ कोर्ट में केस चलेगा।

Haryana News: हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) की मुश्किलें बढ़ सकती है। उनके खिलाफ जूनियर कोच से यौन शोषण के मामले में आरोप तय हो गए हैं। अब इस मामले में संदीप सिंह के खिलाफ केस चलेगा। यह केस चंडीगढ़ जिला कोर्ट में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, 26 दिसंबर 2022 को जूनियर महिला कोच ने संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके चलते महिला ने चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दी थी। जांच के बाद 31 दिसंबर को संदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद इस मामले में एसआईटी टीम का गठन किया गया था। एसआईटी की जांच के बाद संदीप सिंह के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 509 भी जोड़ी गई थी।

आरोप तय होने में लगा डेढ़ साल का समय

बता दें कि संदीप सिंह के खिलाफ आरोप तय करने की कार्रवाई में ही लगभग डेढ़ वर्ष से ज्यादा समय लगा है। 26 दिसंबर 2022 को खेल विभाग में ही काम करने वाली जूनियर महिला कोच ने पूर्व मंत्री संदीप पर ये गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद 31 दिसंबर को संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story