A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Minor Raped in Palwal: जहां एक तरफ देशभर में कोलकाता रेप और हत्या को लेकर लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में लगातार रेप के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच पलवल में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। इस घटना के बाद मामले की शिकायत नाबालिग की मां ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

चुप्पी पर अपराधियों के बढ़े हौंसले 

पीड़िता की मां ने कैंप थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी 16 साल की बैटी है, जिसके साथ वह पलवल के गांव में रहती है। उसकी बेटी के साथ दो महीने पहले दुष्कर्म किया गया था। धमकी दी थी कि अगर पुलिस को शिकायत दी तो तेरी और तेरी बेटी की बदनामी हो जाएगी। विधवा होने के कारण वो डर गई और पुलिस को शिकायत नहीं दी। इसके बाद आरोपियों ने उसकी बेटी की अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने पर मां पुलिस के पास पहुंची

इसके बाद महिला कैंप थाना पुलिस के पास पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। कैंप थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़िता की विधवा मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शहर थाना प्रभारी रेणू शेखावत को सौंप दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read: दुष्कर्म व हत्या के मामले में फांसी की सजा, दिव्यांग महिला के गुप्तांग में डाली रॉड, टाखंडहर में मिला था शव