नूंह में आतंक ने फिर दी दस्तक: मोहम्मदपुर गांव में दिखा तेंदुआ, आसपास के गांवों में भी मचा हड़कंप

Leopard in Nuh
X
नूंह में दिखाई दिया तेंदुआ।
Leopard in Nuh: नूंह में तेंदुआ दिखाई देने से गांव वाले काफी डरे हुए हैं। खास बात है कि अब तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है, जिसके चलते आसपास के गांवों में भी खौफ बना है।

Leopard in Nuh: हरियाणा के नूंह में तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मचा है। यह तेंदुआ नूंह जिले के पिनगवां खंड के गांव मोहम्मदपुर में घुसा है। ऐसा कहा जा रहा है कि गांव वालों ने तेंदुए को जंगल में एक पेड़ के नीचे देखा है। इसके बाद तेंदुआ पास के खेत में घुस गया है। इसकी सूचना गांव वालों ने वन विभाग से की। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। नेट के इस्तेमाल से गांव वालों ने तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की।

तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे का इस्तेमाल

दरअसल तेंदुआ 23 अगस्त शुक्रवार की दोपहर को मोहम्मदपुर गांव में घुस आया। जिसके बारे में पता लगते ही वन विभाग टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरे का इस्तेमाल किया गया। ऐसा कहा जा रहा है कि वन विभाग ने पिंजरे में एक बकरी के बच्चे को रख दिया ताकि उसकी सुगंध से पिंजरे तक तेंदुआ आ जाए और उसमें फंस जाए।

Also Read: बहादुरगढ़ सीट पर 16 में से 8 बार कांग्रेस, 5 बार लोकदल व एक बार भाजपा जीती

सावधान रहने की अपील

वन विभाग की टीम ने आसपास के सभी गांव के लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा है। वन विभाग की टीम देर रात गांव के जंगल में तेंदुए की खोज में लगी रही। इसके 2 दिन पहले भी तेड गांव के एक तालाब के पास तेंदुआ दिखाई दिया था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुआ कई दिन से तेड़, फिरोजपुर तेड, मोहम्मदपुर, शिकरावा आदि के जंगलों में घूम रहा है।

वन विभाग की टीम ने गांव वालों से सावधान रहने के लिए कहा है। इसके अलावा टीम ने ग्रामीणों के पशुओं को भी सुरक्षित रखने की अपील की है। अब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं गया है। गांव वालों का कहना है कि तेंदुआ दिखाई देने से दहशत का माहौल है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story