A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
गन्नौर/सोनीपत: खेड़ी रोड वार्ड एक स्थित गार्डन के पीछे गली में आरोपी ने घर में घुसकर 22 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर घायल कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र में भर्ती करवाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए खानपुर मेडिकल रेफर कर दिया। मेडिकल तक पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मोबाइल सिम को लेकर हुआ दोनों के बीच झगड़ा
मृतक युवक की पहचान रोहित गांव कैमला करनाल हाल वार्ड एक के रूप में हुई। मृतक की मां रामरती ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक मोनू उनके घर आया और दोनों के बीच मोबाइल सिम को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी मोनू ने चाकू लेकर उसके बेटे रोहित को मार दिया। अरोपी मोनू रोहित को घायल कर मौके से फरार हो गया। उन्होंने घायल रोहित को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे मेडिकल खानपुर रेफर किया गया। रास्ते में ही रोहित ने दम तोड़ दिया।
पुलिस मामले में आरोपी की तलाश में जुटी
हत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। साथ ही एफएसएल एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया। एफएसएल एक्सपर्ट ने घटनास्थल से सबूत एकत्रित किए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी मोनू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस मामले में आरोपी मोनू को गिरफ्तार करने के लिए संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही है। साथ ही आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
