Haryana Assembly Election: संदीप सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जूनियर महिला कोच कांग्रेस में हुई शामिल

Haryana Assembly Election
X
यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कोच और संदीप सिंह होंगे आमने-सामने।
Haryana Assembly Election: यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कोच पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से चुनावी रण में उतरेंगी। ऐसे में संदीप सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Haryana Assembly Election: हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री और भाजपा विधायक संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। यह आरोप संदीप सिंह पर जूनियर महिला कोच ने लगाया था। महिला कोच ने 6 अगस्त मंगलवार को चंडीगढ़ में कांग्रेस जॉइन कर ली है। जिसके बाद कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने महिला कोच को कांग्रेस की प्रदेश सचिव बना दिया है।

लगा था यौन उत्पीड़न का आरोप

जानकारी के मुताबिक, महिला कोच के कांग्रेस जॉइन करने के बाद संदीप सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कांग्रेस द्वारा महिला कोच को उम्मीदवार बनाने के बाद पिहोवा में दोनों आमने-सामने होंगे। करीब 2 साल पहले हरियाणा विभाग की जूनियर महिला कोच ने संदीप सिंह पर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद संदीप सिंह के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था। यह केस आज भी चल रहा है जिसकी अगली सुनवाई चंडीगढ़ कोर्ट में 17 अगस्त को होने वाली है।

भाजपा के नकारने के बाद भी दे रहे हैं संदेश

यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद संदीप सिंह राजनीति क्षेत्र में घमासान मचा हुआ है। भाजपा ने भी संदीप सिंह से किनारा कर लिया था। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर के बाद सीएम पद की कमान जब नायब सैनी ने संभाली तब उन्होंने भी संदीप सिंह को अपने मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी। यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद संदीप सिंह को भाजपा ने नकारा है। लेकिन इसके बाद भी वह अपने विधानसभा क्षेत्र पिहोवा में लोगों के बीच जाकर यह संदेश दे रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में भाजपा उन्हें उम्मीदवार जरुर बनाएगी।

Also Read: हरियाणा विधानसभा चुनाव, निर्वाचन आयोग ने की तैयारियां शुरू, सरकार लगा सकती है कई कार्यों पर मुहर

चुनावी रण में दोनों होंगे आमने सामने

यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कोच ने भी पिहोवा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट के लिए आवेदन किया है। विधानसभा चुनाव में पिहोवा क्षेत्र से दोनों आमने सामने होंगे जिसकी वजह से संदीप सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story