A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Hansi: निकटवर्ती गांव मसूदपुर में दो बहनों की लड़ाई में पति ने साली के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी की पिटाई कर डाली। पति व साली की पिटाई से घायल महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची और मसूदपुर निवासी सुमन की शिकायत पर आरोपी पति व उसकी बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।
आशा वर्कर का काम करती है घायल महिला
पुलिस को दी शिकायत में सुमन ने बताया कि वह स्नातक पास है और आशा वर्कर का काम करती है। उसका पति शराबी है और आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। वह वीरवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर के बाहर गली में खड़ी थी। इसी दौरान बहन सीमा भी वहां आ गई और लकड़ियों को लेकर उसके साथ तेज-तेज आवाज में झगड़ा करने लगी। सीमा के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका पति बलराज भी घर से बाहर गली में आ गया। उसने आते ही सीमा से कहा कि आज तू इसे छोड़ना मत और इतना कहकर पति बलराज ने मुझे पकड़ लिया और बहन सीमा ने गली में पड़ी ईंट उठाकर उसके सिर में दे मारी। दोनों मिलकर उसे घर से निकालना चाहते हैं। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
फाइनेंसर ने युवक को बेरहमी से पीटा, उठक-बैठक कराई
बहादुरगढ़: जरूरत पड़ने पर लोग सूदखोरों से रुपए तो ले लेते हैं, लेकिन उनके चंगुल से निकल नहीं पाते। कर्ज राशि से कहीं ज्यादा रुपए वसूलने के बाद भी सूदखोर उनका पीछा नहीं छोड़ते। बहादुरगढ़ में ऐसा ही एक और मामला सामने आया। यहां वीरवार को फाइनेंसर एक युवक को गाड़ी में डालकर ले गए और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और 100 उठक-बैठक भी लगवाई। जैसे-तैसे उनकी पकड़ से बचकर युवक बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में पहुंचा और अपना ईलाज शुरू कराया। पुलिस को सूचना दी गई। शाम तक इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। नवीन के आरोप कितने सही हैं, अभी इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। पुलिस द्वारा जांच करने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी।
