Haryana में सर्दी का सितम जारी, कोहरे के साथ चलेगी शीतलहर, 9 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

Haryana Weather News
X
हरियाणा में सर्दी का सितम जारी।
हरियाणा में सर्दी का सितम जारी है, ठंड के साथ-साथ कोहरा भी लोगों को परेशान कर रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।

Haryana Weather News: हरियाणा में नए साल की शुरुआत के साथ ही सर्दी और कोहरे का डबल अटैक भी शुरु हो गया है। कड़ाके की ठंड ने सभी को हिलाकर रख दिया है। प्रदेश के 9 जिलों में मौसम विभाग ने कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक इस पूरे सप्ताह कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। इतना ही नहीं जींद, करनाल, हिसार में घने कोहरे के साथ ही शीतलहर की भी संभावना है। वहीं अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल में सिर्फ घना कोहरा देखने को मिलेगा। प्रदेश के बाकी जिलों में अभी मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबित राज्य के लोगों को अभी सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है।

8-9 जनवरी को बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने बताया कि 8 व 9 जनवरी के दौरान मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ में आज और कल हल्के बादल छाए रहने के अनुमान हैं। शनिवार को आसमान साफ हो जाएगा। आज दिन में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और रात को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश में घने कोहरे के दौरान विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक रहने वाली है। बता दें कि प्रदेश के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बाद से ही ठंड अपने चरम पर पहुंचने लगी है। बीते दिन बुधवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।

ये भी पढ़ें:- Haryana: सीजन का सबसे ठंडा बुधवार, 3 डिग्री तक लुढ़का पारा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story