मौसम का पूर्वानुमान: हरियाणा एनसीआर दिल्ली में नारनौल की रात व सिरसा का दिन सबसे गर्म, ऑरेंज अलर्ट जारी 

Symbolic picture.
X
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
हरियाणा एनसीआर दिल्ली में धीरे-धीरे प्रचण्ड गर्मी का शिकंजा कसता ही जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण नारनौल की रात तो सिरसा का दिन सबसे गर्म दर्ज किया गया।

Haryana: हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर धीरे-धीरे प्रचण्ड गर्मी का शिकंजा कसता ही जा रहा है। साथ ही सम्पूर्ण इलाके पर दिन और रात के तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। भीषण आग उगलने वाली गर्मी ने आमजन के दिन और रात का चैन छीन लिया है और आमजन को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया हैं। दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि गर्मी अपने प्रचंड तेवर दिखा रही है, जिससे लोग खासे परेशान नजर आ रहे हैं।

गर्मी ने प्रचंड रूप किया अख्तियार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पश्चिमी गर्म और शुष्क मरूस्थलीय हवाओं व बीच-बीच में सतही हवा चलने से सम्पूर्ण इलाके में गर्मी के तेवरों ने प्रचंड रूप अख्तियार किया हुआ है। साथ ही सम्पूर्ण इलाके पर सूर्य की उष्ण और तीक्षण चमकदार धूप इस गर्मी को और उग्र रूप धारण करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। हालांकि गर्मी और तापमान में बढ़ोतरी से छिटपुट हीट क्लाउड भी देखने को मिल रहें हैं। दोपहर 12 बजे तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 41.0 डिग्री से 44.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि रात्रि तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस से 29.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

हरियाणा में नारनौल का रात्रि व सिरसा में दिन का तापमान सबसे अधिक

भीषण गर्मी के कारण नारनौल का रात्रि तापमान सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ज्यादा 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सिरसा का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में लगातार वृद्धि होगी और आमजन को भीषण आग उगलने वाली गर्मी और लूं के थपेड़ो से रूबरू होना पड़ेगा। भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story