Weather Alert: बादलों ने बजाई खतरे की घंटी, बरसात होने की संभावना, किसानों की बढ़ी परेशानी

Clouds covered the sky.
X
आसमान में छाए बादल। 
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने फिर से करवट ली। दिनभर मौसम के तेवर बिगडैल रहे। मौसम विभाग के अनुसार 3 मार्च तक बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। 

Haryana: पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने फिर से करवट ली। दिनभर मौसम के तेवर बिगडैल रहे। 29 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से पछुआ हवा चली। मौसम के बिगडे़ तेवरों ने किसानों की परेशानी को बढ़ा दिया है। बादलों के छाने से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट तथा न्यूनतम तापमान में छह डिग्री का इजाफा दर्ज किया। आकाश में छाए बादलों ओर हवा की गति तेज होने से किसानों को परेशानी होने लगी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार तीन मार्च तक बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

दोपहर बाद हवा की गति हुई तेज, शाम को मौसम के बिगडे़ तेवर

शुक्रवार को दिन का आगाज सूरज की राह रोकते बादलों के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ हवा की गति तेज हो गई। सुबह के दौरान हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा थी। जो दोपहर बाद तक 29 किलोमीटर प्रति घंटा जा पहुंची। बीच-बीच में सूरज भी बादलों के बीच से झांकते हुए नजर आया। शाम को मौसम के तेवर ओर बिगडैल हो गए। साथ ही बूंदाबांदी के आसार भी बन गए।

बदलते मौसम ने किसानों की बढ़ाई चिंता

मौसम के बिगडे़ तेवरों ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया। किसानों का कहना है कि सरसों की फसल पकाव की तरफ है। अगेती गेहूं में बालियां आ चुकी हैं और दाना भी बन चुका है। पछेती गेहूं में भी बालियां आ रही हैं और दाना बन रहा है। अब फसल पकाव की तरफ है तो मौसम के तेवर बिगड़ रहे हैं। बारिश तक तो ठीक ठाक है लेकिन हवा की तेज गति परेशान करने वाली है। जिन खेतों में पानी दिया गया है, उनमें फसल पसरने का खतरा बना हुआ है। विभाग अब ओलावृष्टि की संभावना जता रहा है। यह भी बड़ी चिंता की बात है।

तापमान में आएगी गिरावट, फिर से होगा ठंड का अहसास

मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक मौसम बिगडैल बना रहेगा। जिसके चलते बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। इसके चलते अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। सुबह फिर से ठंड का अहसास होगा। हालांकि पिछले एक सप्ताह से तापमान में इजाफा हो रहा था। अब फिर से न्यूनतम तापमान के नीचे जाने के आसार बन रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि तीन मार्च तक मौसम के खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी बन रही है। हवा की गति भी तेज रहेगी। मौसम को देखते हुए किसान फसलों की सिंचाई से परेहज करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story