हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए विधानसभा परिसर में कड़ी सुरक्षा और गहमागहमी के बीच मतदान जारी है।

इस चुनाव में भाजपा के संजय भाटिया, कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध और निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल मैदान में हैं।चुनाव की प्रमुख अपडेट्समतदान प्रक्रिया: सुबह 9 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और इसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।कांग्रेस की रणनीति: क्रॉस-वोटिंग के डर से कांग्रेस ने अपने विधायकों को पहले हिमाचल प्रदेश के कसौली में शिफ्ट किया था। आज सुबह सभी विधायक चंडीगढ़ वापस आए और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर एकत्रित होने के बाद विधानसभा पहुंचे।

भाजपा ने किया जीत दावा 
भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया है कि दोनों सीटों पर जीत उनकी होगी। पार्टी के ऑब्जर्वर हर्ष सांघवी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है।अनिल विज: ऊर्जा मंत्री अनिल विज चोटिल होने के बावजूद व्हीलचेयर पर अपना वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा, "वोट डालने तो जाना ही है, चाहे स्ट्रेचर पर जाऊं या व्हीलचेयर पर।"इनेलो का रुख: इंडियन नेशनल लोकदल के दो विधायकों के रुख पर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी दोपहर 12 बजे इस पर स्थिति स्पष्ट करेगी।

जीत का गणित
 90 सदस्यीय विधानसभा में एक उम्मीदवार को जीत के लिए 31 कोटे के वोटों की जरूरत है। भाजपा के पास 48 और कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं।अब तक का घटनाक्रमसमयप्रमुख घटनासुबह 9:00मतदान की प्रक्रिया शुरू। सीएम नायब सिंह सैनी ने पहला वोट डाला।सुबह 10:30कांग्रेस विधायक हुड्डा के घर से विधानसभा के लिए निकले।सुबह 11:00भाजपा नेताओं और अन्य विधायकों ने मतदान किया।सुबह 11:30अब तक 25 से अधिक वोट डाले जा चुके हैं।
नई अपडेट्स के मुताबिक अभी थोड़ी ही देर में इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।इसके साथ ही इंडियन नेशनल लोकदल के सुप्रीमो अभय चौटाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की जानकारी दी है इस दौरान अभय अपनी पार्टी का स्टैंड भी क्लियर करेंगे।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।