Logo
कई दिनों से एक बागी विधायक के नाम को लेकर चल रहा  सस्पेंस खत्म हुआ जिसके बाद अब सभी विधायकों पर कार्रवाई की जाएगी। 

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में पार्टी लाइन से हटकर वोट करने के मामले में कांग्रेस ने रतिया विधायक जरनैल सिंह को अनुशासनहीनता का नोटिस थमाया है। इसके साथ ही पिछले कई दिनों से पांचवें नाम को लेकर बना सस्पेंस अब खत्म हो गया है।

इन 5 विधायकों को मिला नोटिस
पार्टी की अनुशासन समिति अब तक कुल 5 विधायकों को नोटिस जारी कर चुकी है-शैली चौधरी (नारायणगढ़),रेनू बाला (साढौरा),मोहम्मद इलियास (पुन्हाना),मोहम्मद इजराइल (हथीन),जरनैल सिंह (रतिया) - ताजा नाम,जरनैल सिंह पर सस्पेंस की मुख्य वजह सूत्रों के मुताबिक, जरनैल सिंह को नोटिस भेजने में देरी इसलिए हुई क्योंकि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गुट का करीबी माना जाता है। हालांकि, पार्टी के भीतर बढ़ते दबाव और अन्य विधायकों के बीच पनप रहे असंतोष को देखते हुए, अनुशासन समिति के चेयरमैन धर्मपाल मलिक ने शुक्रवार सुबह यह नोटिस जारी किया।

नोटिस में  लगाए गए स्पष्ट आरोप
कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य सचिव एडवोकेट रोहित जैन के अनुसार, नोटिस में स्पष्ट आरोप लगाए गए हैं:

  • पार्टी निर्देशों का उल्लंघन: आपने राज्यसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में वोट न देकर नियमों का उल्लंघन किया।
  • 7 दिन का समय: विधायक को जवाब देने के लिए 7 दिन की मोहलत दी गई है। जवाब न मिलने पर उन्हें 'एकतरफा' मानकर निष्कासन या अन्य कठोर कार्रवाई की जा सकती है।

जरनैल सिंह का राजनीतिक सफर 
जरनैल सिंह रतिया क्षेत्र के कद्दावर नेता हैं और उन्होंने 2024 के चुनाव में भाजपा की सुनीता दुग्गल को 21,442 वोटों से हराकर 30 साल बाद इस सीट पर कांग्रेस की वापसी कराई थी।
जरनैल सिंह हाल के दिनों में कई बार सार्वजनिक मंचों और विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी के कामकाज की तारीफ कर चुके हैं, जिससे उनके भाजपा की ओर झुकाव की अटकलें पहले से ही तेज थीं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

7