A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Opium Found Hisar Railway Station: हिसार रेलवे स्टेशन पर 12 साल की लड़की को गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) ने गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 2.5 किलोग्राम अफीम बरामद किया। बाताया जा रहा है की लड़की यह अफीम राजस्थान के जोधपुर जिले से लेकर आई थी। अफीम की कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है की यह लड़की अफीम किसे सप्लाई करने आई थी और जोधपुर से किस व्यक्ति ने इसे हिसार भेजा। पुलिस ने इस मामले को लेकर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
शाम को गस्त पर थी पुलिस
रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम 6 बजे जीआरपी गश्त कर रही थी। इसी गश्त के दौरान ईएसआई बलवान सिंह, एएसआई आरपीएफ असलम खान, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, महिला पुलिसकर्मी विजय लक्ष्मी, महिला सिपाही मुकेश, आरपीएफ सिपाही दीपक और एसपीओ सुभाष चन्द्र चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 1 के पास एक्सलरेटर के पास मुखबिर ने जानकारी दी कि एक लड़की जोधपुर से आई है और उसने नीले रंग का लोवर और सफेद काली चैकदार शर्ट पहनी हुई है। जिसके पास नीले रंग का पिट्ठू बैग है, जिसमें अफीम होने की संभावना है।
लड़की के बैग से मिला 2.5 किलो अफीम
मुखबिर ने पुलिस को बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर लिफ्ट के पश्चिम साइड अक लड़की बैंच पर बैठी हुई है। जो जोधपुर से अफीम लाकर हिसार में किसी व्यक्ति को सप्लाई करने के लिए आई है। यदि तुरंत रेड की जाए तो लड़की को अफीम सहित काबू किया जा सकता है। जानकारी मिलते ही पर जीआरपी अलर्ट हो गई।
इसके बाद डीएसपी को इस मामले की सूचना दी गई। जीआरपी ने एक टीम बनाई और लड़की को काबू कर लिया। इसके बाद उसके बैग की तलाशी ली गई जिमने से बड़ी मात्रा में अफीम निकली। बाद में इसका वजन करवाया गया जो लगभग 2.5 किलो थी। इसकी कीमत 5 लाख रुपये के करीब है।
