A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
बवानीखेड़ा/भिवानी: बवानी खेड़ा कस्बा में रहने वाली 70 वर्षीय महिला व उसकी 31 वर्षीय बेटी से एक व्यक्ति 2.80 लाख रुपए छीनकर फरार हो गया। लुटेरे ने लूट की घटना को अंजाम देते समय मुंह पर नकाब लगा रखा था। घटना दिन के लगभग 11 बजे की है, जब बेवा बवानी खेड़ा के वार्ड 10 निवासी सरोज देवी अपनी बेटी हेमलता के साथ भारतीय स्टेट बैंक से दो लाख अस्सी हजार रुपए निकलवाकर ला रही थी और रुपए एक थैले में डाले हुए थे। दोनों पैदल अपने घर जा रही थी और दोनों अपने घर के समीप पहुंचने वाली थी कि बदमाश ने वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
उधार चुकाने के लिए बैंक से निकाले थे रुपए
पीड़ितों महिला सरोज देवी ने बताया कि वह स्वयं व उसकी बेटी हेमलता बीमार रहती है। उसके मृत पति पप्पन शर्मा ने किसी से रुपए उधार लिए हुए थे और रुपए देने के लिए वह बैंक से निकाल कर लाई थी, ताकि उधार चुकाई जा सके। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही रुपए लुटेरे द्वारा लुट लिए गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।
घर में नहीं कोई कमाने वाला
वृद्ध एवं पीड़ित महिला सरोज देवी ने बताया कि उसके पति की मृत्यु पश्चात घर में कोई कमाने वाला नहीं है। घर में दरारें आ चुकी है और वह किसी समय गिर सकता है। डिपो से राशन न मिलने को लेकर बवानी खेड़ा में जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के सामने राशन की गुहार लगाने पर उन्होंने उसी समय समाधान करके राशन दिलवाया था। दूसरी तरफ थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि टीमें गठित कर दी गई हैं। टीम बैंक सहित घटनास्थल की जांच कर रही है व सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं ताकि लुटेरे तक पहुंचा जा सके।
