Haryana Weather: हरियाणा में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Haryan Weather
X
हरियाणा में हल्की बारिश कि संभावना।
Haryana Weather: मौसम विशेषज्ञ के अनुसार राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। घना कोहरा, शीतलहर के कारण दिन और रात के काफी तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। 

Haryana Weather: हरियाणा में गुरुवार 5 जनवरी को कई इलाकों में धूप निकली पर ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली। ज्यादातर शहरों का तापमान सामान्य से 6-9 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। कई जिलों में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे की स्थिति दर्ज की गई। यहां सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह और रात के समय विजिबिलिटी लगभग 50 से 200 मीटर तक दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी करते हुए बताया कि 5 और 6 जनवरी को कई जगहों पर बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, दोनों ही दिन भीषण ठंडे दर्ज किए जाएंगे। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 8 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे 9 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। बारिश के बाद मौसम फिर से बदन जाएगा।

हरियाणा में में रहा ये तापमान

कल यानी गुरुवार को अंबाला का अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.7 डिग्री कम था और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार का तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया और न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया। करनाल में अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अभी न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा, वहीं, दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है।

विशेषज्ञ ने दी जानकारी

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि तीन दिन कड़ाके वाली ठंड रहेगी। 7 और 8 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाके में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। 8 से 10 जनवरी के दौरान बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान ठंड के कहर से कुछ राहत भी मिलेगी, लेकिन 11 जनवरी के बाद एक बार फिर से हवाओं की दिशा बदलने से फिर से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार ठंडी हवा चलने के कारण पिछले तीन-चार दिन से निचले स्तर पर कोहरे में कमी आई थी। मगर ऊपरी सतह पर सघन कोहरा छाया हुआ है, जो बादलों जैसा दिखता है। इस कारण कई जगहों पर धूप नहीं निकल रहे हैं, तो कहीं-कहीं हल्की धूप निकल रही है, जिससे दिन के तापमान में काफी गिरावट आई है और दिन में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति भी बन रही है। गुरुवार को राज्य में अधिकतम तापमान 9.0 से 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.0 से 10.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

ऑरेंज अलर्ट जारी

कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश में घने कोहरे और सीवियर कोल्ड डे को लेकर आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि 8 से 10 जनवरी के बीच हल्की बारिश की संभावना को देखते हुए ठंड से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है, लेकिन इसके बाद फिर से ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। उधर, दूसरी तरफ दिल्ली एनसीआर के लोगों को भी कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। यहां क्लिक करके पढ़िये दिल्ली के मौसम का हाल...

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story