PM Modi in Chandigarh: चंडीगढ़ पुलिस ने क्राइम सीन रिक्रियेट किया, पीएम मोदी ने निरीक्षण कर दी शाबाशी

PM Modi in Chandigarh
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पहुंचे।
PM Modi in Chandigarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह आज चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने क्राइम सीन रिक्रियेट किया। जानिये इसके पीछे की वजह...

PM Modi in Chandigarh: आज 3 दिसंबर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पहुंचे। पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) के मंच से लोगों को संबोधित करने पहुंचे हैं। इससे पूर्व चंडीगढ़ पुलिस ने एक क्राइम सीन रिक्रियेट किया, जिसे देखकर पीएम मोदी ने चंडीगढ़ पुलिस की सराहना की। पीएम मोदी आज तीन नए आपराधिक कानूनों की घोषणा करेंगे।

इन तीन कानूनों की करेंगे समीक्षा

पीएम मोदी भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) तीन नए कानूनों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव ने तीनों कानूनों के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को बताया। इन कानूनों का उद्देश्य भारतीय न्याय प्रणाली को सशक्त और पारदर्शी बनाना है। तीनों नए कानून 1 जुलाई 2024 से पूरे देश में लागू हो चुके हैं। चंडीगढ़ पहला ऐसा शहर है जहां 100 प्रतिशत इन कानूनों को अमल में लाया जाएगा।

Also Read: पीएम मोदी का हरियाणा दौरा, 9 दिसंबर को पानीपत में करेंगे शिरकत, महिलाओं को देंगे ये खास तोहफा

मोदी और शाह ने क्या कहा ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्राइम सीन का निरीक्षण कर लिया है। क्राइम सीन पर नए कानूनों को प्रभावी तरीके से दिखाने के लिए अपराध स्थल की जांच का लाइव डेमो दिखाया गया है। इस डेमो के माध्यम से बताया गया है कि नए कानूनों की जांच, साक्ष्य प्रबंधन और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कैसे की जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि न्याय पक्ष में सुधार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कानूनों के जरिये ही देश का न्यायिक तंत्र अधिक पारदर्शी, सशक्त और न्यायपूर्ण बनेगा। ऐसा हो जाने पर लोगों को न्याय समय पर मिलेगा। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा कि इन तीन नए कानूनों से देश में अपराधों के खिलाफ संघर्ष और न्यायिक प्रक्रियाओं में भी तेजी आएगी।

Also Read: करनाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक, भूपेंद्र हुड्डा की कोठी खाली कराने पर बोले सीएम सैनी, ये कांग्रेस का आंतरिक मामला

कांग्रेसियों ने किया विरोध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले चंडीगढ़ सेक्टर-23 में नगर निगम के लिए फंड की घोषणा करने के लिए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवा कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष दीपक लुबाना, प्रदेश महासचिव कपिल चोपड़ा और अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story