A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Fatehabad: गांव बरसीन के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया। इस मामले में मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है।
फतेहाबाद से बाइक पर वापस लौट रहा था गांव
मिली जानकारी अनुसार गांव जांडली खुर्द निवासी मुन्नी दास अपने भाई विनोद के साथ गांव जांडली कलां के बस स्टैंड पर हलवाई की दुकान करता था। वह किसी काम से फतेहाबाद आया हुआ था और रात को बाइक पर सवार होकर वापस गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव बरसीन के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि उसका सिर फट गया और दिमाग की नशे भी बाहर निकल आई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
युवक की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
सड़क हादसे में युवक की मौत से गांव में शोक की लहर व्याप्त है। पुलिस को दी शिकायत में विनोद ने बताया कि बीते दिन उसके मामा का लड़का बाइक लेकर आया हुआ था। इसके बाद मुन्नी दास उसकी बाइक लेकर फतेहाबाद की तरफ काम से चला गया। रात को वह वापस नहीं लौटा तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी। इसके बाद उन्हें सूचना मिली कि गांव बरसीन के पास किसी युवक का एक्सीडेंट हुआ है। इसके बाद वे वहां पहुंचे और फिर नागरिक अस्पताल में शव देखा तो उसकी पहचान मुन्नी दास के रूप में हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
