Logo
साम, दाम दंड भेद, जो जैसे माने, उसे वैसे ही अपने पक्ष में करना। पंचायत या वार्ड चुनाव में परिवार, विस चुनाव में कुनबा और लोस चुनाव में संगठन या समाज को अपने पक्ष में करने की कवायद होती है। मतदान से पहले की रात को इसलिए कयामत की रात कहा जाता है। 

Lok Sabha Election, Mohan Bhardwaj। लोकसभा के लिए रविवार को होने वाले मतदान में प्रदेश के 2,01,87,911 मतदाता 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 223 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद कर देंगे। चार जून को जब मतगणना होगी तो विजेता का फैसला होगा। चुनाव में मतदान से पहले की रात को कयामत की रात कहा जाता है। जिसमें उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए साम, दाम दंड भेद सभी तरीके अपनाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कवायद में पूरी रात जुटे रहते हैं और मतदान के बाद परिणाम आने तक कयामत की रात के आंकड़ों का गुणा भाग कर हार जीत का गणित गढते रहते हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए 50 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे।

कहां किसके बीच मुकाबला

इस चुनाव में करनाल सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोर लाल को पहली बार चुनाव में भाग्य आजमा रहे कांग्रेस के युवा चेहरा दिव्यांशु बुद्धिराजा, रोहतक सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा को भाजपा के टिकट पर निवर्तमान सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, सिरसा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को भाजपा की टिकट पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, गुरुग्राम सीट पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को फिल्म अभिनेता राज बब्बर, अंबाला में भाजपा की पूर्व केंद्रीय मंत्री रत्न लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटरिया को कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के बेटे विधायक वरूण चौधरी, फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री भाजपा के कृष्णपाल गुजर को कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप, भिवानी महेंद्रगढ़ सीट पर भाजपा के पूर्व मंत्री धर्मबीर सिंह को कांग्रेस के पूर्व सीपीएस राव दानसिंह, कुरुक्षेत्र सीट पर भाजपा के नवीन जिंदल को आप के सुशील गुप्ता, सोनीपत सीट पर भाजपा के मोहन बड़ौली को कांग्रेस के सतपाल महाराज को टक्कर दे रहे हैं।

चार प्रमुख उम्मीदवारों में से परिवार से तीन और एक चेला

हिसार लोकसभा सीट पर इस बार चार प्रमुख उम्मीदवारों भाजपा के रणजीत चौटाला, कांग्रेस के जयप्रकाश, जजपा की नैना चौटाला व इनेलो की सुनैना चौटाला के बीच मुकाबला है। खास बात यह है कि चार में से तीन देवीलाल परिवार के हैं। रणजीत चौटाला देवीलाल के पुत्र और नैना व सुनैना चौटाला देवीलाल की पौत्रवधू हैं। इतना ही नहीं जयप्रकाश ने भी राजनीति की एबीसी देवीलाल की राजनीतिक पाठशाला से ही सीखी हैं।

छटे चरण के सबसे धनी उम्मीदवार नवीन जिंदल

लोकसभा चुनाव के छटे चरण में 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में हरियाणा की कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे नवीन जिंदल हरियाणा के सबसे धनी उम्मीदवार है। नवीन जिंदल जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन एवं विश्व की सबसे धनी महिलाओं में से एक सावित्री जिंदल के बेटे हैं। कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल कांग्रेस सांसद रहे चुके हैं, जबकि नवीन से पहले उनके पिता ओमप्रकाश जिंदल हविपा भाजपा गठबंधन में हविपा की टिकट पर सांसद बने थे। सावित्री जिंदल भी भूपेंद्र हुड्डा सरकार में कैबिनेट मंत्री रही हैं।

कुरूक्षेत्र में सबसे अधिक व अंबाला में सबसे कम उम्मीदवार

25 मई को होने वाले चुनाव में प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर 2, 01, 87,911 मतदाता 223 उम्मीदवारों के भाग अपनी उंगली के इशारे से ईवीएम में कैद करेंगे। प्रदेश के 2,01,87,911 में से 1,06,52, 345 पुरुष, 9423956 महिला मतदाताओं में 3,53, 309 नए मतदाता हैं। प्रदेश में सबसे अधिक 31 उम्मीदवार कुरूक्षेत्र व सबसे कम 14 अंबाला सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। करनाल में 19, भिवानी महेंद्रगढ़ में 17, फरीदाबाद में 24, गुरुग्राम में 23, रोहतक में 26, हिसार में 28, सिरसा में 19 व सोनीपत में 23 मतदाता हैं। 
सिरसा 
कुल वोट     पुरुष        महिला     थर्ड जेंडर    नए मतदाता
19,37,699    1023209    914437     43
रोहतक 
18,89,844    1080000    889743
अंबाला
 20, 03,510     10,23,684   9,62,992
कुरुक्षेत्र
17,94,300     9,40, 815     8,53, 461    24     31845
गुरुग्राम 
25,73,,401    13,61,505    12,11,828    78
सोनीपत 
17,77,008     9,53,328     8,23,636     44    43,815
हिसार 
1790722     955230    835481     11    37715
भिवानी महेंद्रगढ़
17,93,029    9,46,029    8,47,287
करनाल 
21,04,0 26     11, 07, 485     9,96, 503  38
 

5379487