Gurugram City Bus Service: गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (GMCBL) ने मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से झज्जर से बादली तक सिटी बस को शुरू कर दिया है। सिटी बस के शुरू हो जाने के बाद एनसीआर से एम्स और झज्जर में इलाज करवाने जा रहे मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। बताया जा रहा है कि रूट की लंबाई करीब साढ़े 36 किलोमीटर, शुरूआत में यहां 4 सिटी बसें इस नए रूट पर उतारी जा रही हैं, इस रूट को 155 नाम दिया गया है। सिटी बसें हर रोज 40 ट्रिप (आना-जाना) इस रूट पर लगाएंगी।
जानकारी के मुताबिक, मौजूदा वक्त में NCR से अगर किसी व्यक्ति को एम्स, झज्जर की तरफ जाना होता है, तो इसके लिए कोई सीधी बस की सुविधा नहीं है। मेट्रो की सहायता से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन आने के बाद, उसे पहले बस ऑटो या टैक्सी लेकर बस अड्डा जाना होता है।
इसके बाद यहां से झज्जर के लिए उसे रोडवेज बस का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में इन परेशानियों को देखते हुए हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को शिकायत दी गई थी। शिकायत के बाद उन्होंने हरियाणा मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से एम्स, झज्जर तक सिटी बस चलाने के निर्देश दिए थे।
बस का क्या समय होगा?
बस सर्विस सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर शुरू हो जाएगी, इसके बाद यह बस सुबह 7.10, 7.30, 7.50, 10.05, 10.35, 10.55, 11.15 पर बस जाएगी। बादली से सुबह 8.10, 8.40, 9, 9.20, 11.35, 12.05, 12.25, 12.45 से यह बस वापस आएगी। शाम के समय यह अपडाउन करेगी।
बस के रूट में 39 स्टॉप होंगे, जिसमें सेक्टर-29 पुलिस स्टेशन, मिलेनियम प्लाजा, इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन, इफ्को चौक, सुखराली, सेक्टर 14 आईडीसी, कैनाल कॉलोनी, आईटीआई कॉलोनी, ओल्ड डीएलएफ के साथ दूसरे स्टॉप भी शामिल हैं।
बुधवार से शुरू हुई सर्विस
ऐसा कहा जा रहा है कि धनकोट के आसपास सड़कों की हालत काफी खराब है, जिसकी वजह से GMCBL की तरफ से इस रूट पर सिटी बसों को नहीं चलाया जा रहा था। लेकिन अब गड्ढों को भर दिया गया है, जिसके चलते बुधवार से सिटी बस को चलाना शुरू कर दिया गया है।
GMCBL मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वजीत चौधरी ने कहा कि,' मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से बादली, झज्जर तक सिटी बस सेवा को शुरू कर दिया है। शुरुआत में चार सिटी बसों का संचालन शुरू किया है। सवारियों की संख्या बढ़ने के बाद बसों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। एम्स, झज्जर जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।'
स्पीड ब्रेकर बनेंंगे
GMDA ने गुरुग्राम सेक्टर-69-70 को विभाजित करने वाली मुख्य सड़क पर सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप वॉलेट सोसाइटी के बाहर स्पीड ब्रेकर बनाने का फैसला लिया है। इसे लेकर सोसाइटी की RWA की पूर्व अध्यक्ष पूजा मिश्रा आनंद ने जानकारी दी है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।











