हरियाणा में NHM कर्मचारियों ने खोला मोर्चा: CM नायब सैनी के आवास का किया घेराव, सरकार पर लगाए ये आरोप

NHM Protest in Karnal
X
करनाल में NHM कर्मचारियों का प्रदर्शन।
NHM Protest in Karnal: करनाल में एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार पर मांगों को पूरा न करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वह सरकार से आर-पार की लड़ाई करेंगे।

NHM Protest in Karnal: करनाल में सीएम आवास पर नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी लंबित मांगों को लेकर हजारों की संख्या में एनएचएम कर्मचारी करनाल पहुंचे। इसके बाद कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

पुलिस बैरिकेड तोड़े

जब NHM कर्मचारी प्रदर्शन करने के लिए सीएम आवास पर पहुंचे। तब उस समय सीएम के आवास पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने सीएम आवास से पहले ही कर्मचारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की हुई थी, लेकिन एनएचएम कर्मचारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग भी तोड़ दिए। इस दौरान पुलिस ने कर्मचारियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुके।

महीनों से नहीं मिली सैलरी

जानकारी के अनुसार, एनएचएम कर्मचारी सरकार से मांग कर रहे हैं कि हमें पक्का किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें महीनों से सैलरी तक भी नहीं मिल रही है। जिसके चलते कर्मचारियों में खासा रोष है। अपनी मांगों को लेकर ही कर्मचारियों ने आज सोमवार को सीएम आवास पर प्रदर्शन करने का फैसला किया।

Also Read: पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश, रिटायर कर्मचारी को किया डिमोट, अदालत ने लगाया हरियाणा सरकार पर जुर्माना

सरकार से आर-पार की लड़ाई

कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कोरोना की महामारी के समय में भी लोगों की सेवा करने का काम किया।सरकार ने भी एनएचएम कर्मचारियों को कोरोना वॉरियर्स का नाम भी दिया था। इसके बाद भी सरकार उनकी अनदेखी कर रही है।

इस संबंध में कई बार कर्मचारियों की सरकार से बात हो चुकी है, लेकिन हर बार आश्वासन मिल रहा है। सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। इसके साथ ही कर्मचारी ने सरकार को चैतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो आने वाले समय में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें पूरे प्रदेश के एनएचएम कर्मचारी शामिल होंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story