Faridabad: प्रेमी जोड़े ने पुलिस वालों के सामने थाने में खाया जहर, मचा हड़कंप, अस्पताल में हालत नाजुक

Lover Couple ate Poison in Police Station
X
प्रेमी जोड़े ने पुलिस वालों के सामने थाने में खाया जहर।
फरीदाबाद में एक प्रेमी जोड़े ने पुलिस और परिजनों के सामने ही जहर खा लिया है। थाने में जहर खाने से पुलिस के हाथ पांव फूल गए।

Lover Couple: दिल्ली से सटे फरीदाबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां सारन थाने में एक प्रेमी युगल ने पुलिस और परिजनों के सामने शुक्रवार शाम को जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। प्रेमी जोड़े के थाने में जहर खाने के बाद पुलिस वालों के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद दोनों को आनन फानन में पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, इसके बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो दोनों को एम्स में रेफर कर दिया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

एक दूसरे से शादी करना चाहता था प्रेमी जोड़ा

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने मीडिया को बताया कि जवाहर कॉलोनी की रहने वाली 17 साल की किशोरी एक निजी स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ती है। उसी स्कूल में किशोरी के साथ सारन का रहने वाला 20 साल का युवक भी पढ़ता है। स्कूल में दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन परिजन को ये मंजूर नहीं था। ऐसे में दोनों भागकर शादी करने की योजना बनाई। कुछ दिन पहले ही दोनों घर से भाग गए।

ये भी पढ़ें:- कोहरे के चलते दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराए कई वाहन, 2 की मौत

अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा प्रेमी जोड़ा

इसके बाद लड़की परिजनों पुलिस को इस बात की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ कर थाने लाई और परिजनों को इसकी जानकारी दी। लड़की के परिजन थाने पहुंच कर उस पर काफी नाराज हुए। इसी बीच किशोरी शौचालय चली गई। वापस आकर शौचालय में रखी फिनाइल की दो गोलियां खुद निगल ली और दो गोलियां युवक को दे दी। गोली खाते ही दोनों की हालत बिगड़ने लगी। दोनों उल्टियां करने लगे। यह देखकर पुलिसकर्मियों, युवक और किशोरी के परिजनों के घबरा गए। दोनों को तुरंत बीके नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें एम्स में रेफर कर दिया गया है। जहां पर प्रेमी जोड़े जिंदगी और मौत के बीत जूझ रहे हैं। परिजन भी काफी परेशान हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story