A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

योगेंद्र शर्मा, हरियाणा: आखिरकार लोकसभा की सियासी जंग 2024 में फ़तेह पाने के लिए अंतिम चरण में भाजपा के सियासी दिग्गजों के साथ-साथ कांग्रेस ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। खुद राहुल गांधी हरियाणा की धरती पर अपने प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने के लिए उतरे हुए थे। उन्होंने पंचकूला, चरखी दादरी और सोनीपत में पार्टी प्रत्याशियों के लिए जमकर प्रचार किया। दूसरी तरफ देश के रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने भयंकर गर्मी और लू के बीच कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। इऩके अलावा पुष्कर धामी और नितिन गडकरी भी अंतिम चरण में प्रचार के लिए उतरे। वीरवार को चुनाव प्रचार का पहिया थमने जा रहा है।

प्रधानमंत्री एक बार फिर होंगे हरियाणा की माटी पर

हरियाणा में लगातार प्रचार की मुहिम में जुटे भाजपा के सियासी दिग्गजों और प्रत्याशियों को विजय मंत्र देने के लिए देश के पीएम मोदी एक बार फिर वीरवार को हरियाणा की माटी पर होंगे। वे महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले वे अंबाला और गन्नौर सोनीपत में आकर वोट की अपील कर चुके हैं। कुल मिलकर वीरवार का दिन बेहद ही अहम रहेगा और चुनाव प्रचार का पहिया भी थम जाएगा। अब हरियाणा में मतदान के लिए बेहद ही कम वक्त बचा है। वीरवार को प्रचार थमने के बाद 25 मई को वोटिंग होनी है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल हरियाणा में ताबड़तोड़ रैलियों और सभा करने में जुटे हुए हैं।

प्रियंका भी वीरवार को मैदान में होंगी

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी भी हरियाणा में मतदान से ठीक पहले प्रचार के लिए वीरवार को मैदान में उतरने जा रही हैं। प्रियंका गांधी जहां पानीपत अनाज मंडी में न्याय संकल्प रैली में हिस्सा लेंगी, वहीं दोपहर 12 बजे जनता को संबोधित करेंगी। इसके बाद वे सिरसा के लिए रवाना होंगी। वे सिरसा में कुमारी सैलजा के लिए वोट की अपील करेंगी। वहीं, पानीपत में जनसभा के दौरान दिव्यांशु बुद्धिराजा के लिए वोट की अपील करेंगी।