A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Haryana Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक घमासान चल रहा है। इस बीच हरियाणा की जननायक जनता पार्टी (JJP) में बड़ा खेला हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जजपा को शिवसेना और NCP की तर्ज पर तोड़ने की तैयारी चल रही है। यहां जजपा के बागी विधायक मिलकर पार्टी पर अधिकार का दावा ठोक सकते हैं।
हरियाणा की जननायक जनता पार्टी (JJP) में टूट को लेकर बागी विधायक एवं पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने संकेत दिए हैं। प्रदेश में जजपा के 10 विधायक हैं, जिसमें से 6 विधायक बागी हो चुके हैं। अब टोहाना विधानसभा से बागी विधायक देवेंद्र बबली ने अपने घर पर समर्थकों की बैठक बुलाई है। देवेंद्र बबली ने 11 से 13 मई तक बैठक बुलाई है।
क्या हरियाणा की JJP टूट सकती है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जजपा के सभी बागी विधायक एक होकर विधायक दल का नेता चुन सकते हैं और उसके बाद चुनाव आयोग के सामने जननायक जनता पार्टी पर अधिकार का दावा ठोक सकते हैं। वहीं, दुष्यंत चौटाला ने इसके पीछे बीजेपी पर शक जताया है।
दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को लिखा पत्र
हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने कहा कि राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। उन्होंने पत्र में राज्यपाल से अनुरोध किया कि सरकार को बहुमत साबित करने के लिए तुरंत फ्लोर टेस्ट के लिए बुलाया जाए और अगर सरकार इस टेस्ट में असफल होती है, तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।
अन्य पार्टी को समर्थन देने के लिए तैयार- दुष्यंत चौटाला
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी वर्तमान सरकार को अपना समर्थन नहीं देना चाहती है। राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी दूसरी पार्टी को समर्थन देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यह साफ है कि वर्तमान सरकार के पास अब कोई कमान नहीं है।
