Logo
election banner
Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में BSP ने अपने पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं, राज्य अध्यक्ष राजबीर सोरखी ने भी घोषित उम्मीदवारों के नामों की चर्चा भी की।

Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रैलियों  के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने राज्य में अपने पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। हरियाणा बसपा के राज्य अध्यक्ष राजवीर सोरखी ने भी पांच सीटों पर चुनाव के लिए प्रत्याशियों नामों पर चर्चा की है। इसे लेकर राजबीर सोरखी ने कहा कि रोहतक लोकसभा से राजेश बैरागी को प्रत्याशी बनाया गया है। सोनीपत से उमेश गहलावत, फरीदाबाद से किशन सिंह ठाकुर, करनाल से सरदार इंद्रजीत सिंह और हिसार से देशराज प्रजापति को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है।

राज्य में  BJP की रैली

वहीं, दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव और करनाल में उपचुनाव को लेकर सीएम नायब सैना और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक साथ मिलकर रैलियां कर रहे हैं। इस बीच करनाल में अंबेडकर जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (BJP)ने रैली का आयोजन किया। यहां भी सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल एक साथ पहुंचे। इससे पहले करनाल जिले के घरौंडा की नई अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली हुई थी। अब आज रविवार को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में करनाल में रैली का आयोजन किया है।

Also Read: हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी नेताओं का विरोध: दीपेंद्र हुड्डा बोले- गांवों और शहरों में उनकी एंट्री का विरोध न करें, जानिये ऐसा क्यों कहा

अंबाला में सीएम की रैली

अंबाला लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बंतो कटारिया को समर्थन देने के लिए सीएम नायब सिंह सैनी लगातार विजय संकल्प रैली में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। शनिवार को अंबाला के नारायणगढ़ में भाजपा की विजय रैली संकल्प हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सुमन सैनी और परिवहन मंत्री असीम गोयल भी मौजूद रहे।

jindal steel Ad
5379487